सुक्खू राज में कुशासन, भ्रष्टाचार और जनविरोधी शासन : राकेश शर्मा

 सुक्खू राज में कुशासन, भ्रष्टाचार और जनविरोधी शासन : राकेश शर्मा

कहा कांग्रेस सरकार वित्तीय स्थिति संभालने में असफल


धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा सुक्खू सरकार पर कुशासन, भ्रष्टाचार और जनविरोधी शासन" का आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ ऋण लेने के बाद भी सरकार खजाना खाली होने का ढोंग कर रही है। जिससे साफ है कि सरकार ने बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रखा है। उन्होंने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता के समक्ष शपेत पत्र जारी करें कि सरकार ने करोड़ों का ऋण कहां खर्च किया, जबकि पिछले 3 सालों से प्रदेश में विकास रुका हुआ है।

उन्होंने कहा कि महंगाई हटाने का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने आते ही डीजल के दामों में 3 रू प्रति लीटर की वृद्धि कर दी। उसके तीन महीने बाद दोबारा 3.50 रू प्रति लीटर की वृद्धि कर दी। इस प्रकार प्रदेश में यात्री भाड़ा बढ़ गया, माल भाड़ा बढ़ गया, आवागमन का खर्च बढ़ गया और जनता पर भारी बरसात के साथ-साथ कांग्रेस सरकार की मार भी पड़ गई। सरकारी टोल टैक्स बढ़ाकर दूसरे प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों को रोकने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि एक और सबको सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कर रही है कहीं दूसरी ओर पर्यटक हिमाचल को छोड़ अन्य पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि पुलिस को रोकने को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह अभूतपूर्व स्थिति है कि देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस के जवानों को ही हिमाचल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल करने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार सक्रिय भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि कहा कि 2000 संस्थान बंद कर दिए गए, हिमकेयर, जनमंच और शगुन जैसी योजनाएं समाप्त कर दी गईं। अब सब्सिडी, वृद्धावस्था पेंशन, डीए और एरियर पर संकट की चर्चा हो रही है। कर्मचारियों में वेतन को लेकर असमंजस है।

उन्होने कहा कि कहा कि केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है और देश कीl अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंची है। इसके विपरीत, प्रदेश में कांग्रेस सरकार वित्तीय स्थिति संभालने में असफल रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग