“कांग्रेस ने हिमाचल की जनता पर डाला टैक्स का दोहरा बोझ, पेट्रोल-डीजल पर पहले VAT अब ₹5 सेस” : त्रिलोक कपूर

 “कांग्रेस ने हिमाचल की जनता पर डाला टैक्स का दोहरा बोझ, पेट्रोल-डीजल पर पहले VAT अब ₹5 सेस” : त्रिलोक कपूर


हर साल 600 से 750 करोड़ रुपये की वसूली कर रही कांग्रेस सरकार, जनता की जेब पर सीधा हमला”

पालमपुर

भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए नए सेस को प्रदेश की जनता पर आर्थिक हमला बताते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, तब से लगातार आम आदमी पर बोझ बढ़ाया जा रहा है।


त्रिलोक कपूर ने कहा की कांग्रेस सरकार ने पहले डीजल पर VAT बढ़ाकर जनता की जेब पर चोट की और अब पेट्रोल-डीजल पर ₹5 प्रति लीटर सेस लगाकर “डबल टैक्सेशन” लागू कर दिया है। यह निर्णय प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने का नहीं, बल्कि जनता से जबरन वसूली करने का प्रयास है।


कपूर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में सालाना लगभग 120 से 150 करोड़ लीटर पेट्रोल और डीजल की खपत होती है। इस हिसाब से ₹5 प्रति लीटर सेस लगाने का मतलब है कि कांग्रेस सरकार हर साल प्रदेश की जनता से ₹600 करोड़ से ₹750 करोड़ तक अतिरिक्त वसूली करेगी।


भाजपा नेता ने कहा की इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिससे खाद्य पदार्थों, सब्जियों, निर्माण सामग्री और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम बढ़ेंगे। इससे किसान, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और आम उपभोक्ता सभी प्रभावित होंगे।


कपूर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी आर्थिक विफलताओं को छुपाने के लिए अब जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है। पहले कर्ज लिया गया, फिर ओवरड्राफ्ट लिया गया और अब जनता से वसूली की जा रही है।


कपूर ने कहा की यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ सरकार कर्मचारियों का वेतन स्थगित कर रही है और दूसरी तरफ जनता पर नए-नए टैक्स लगा रही है। यह सरकार की गलत प्राथमिकताओं और आर्थिक कुप्रबंधन का स्पष्ट प्रमाण है।


अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा:

 “कांग्रेस सरकार का मॉडल साफ है – पहले कर्ज लो, फिर जनता पर टैक्स लगाओ।”

 “भाजपा इस जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करेगी और जनता की आवाज बनेगी।”

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग