खेल और फिटनेस के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है आज के दौर में

 खेल और फिटनेस के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है आज के दौर में


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर शहर में स्थित यूको बैंक में कार्यरत सहायक प्रबंधक जोगिंदर सिंह राणा ने जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए अनोखा अभियान चलाया। उन्होंने नूरपुर से जोत पास लाहड़ू–चुवाड़ी मार्ग तक लगभग 50 किलोमीटर की कठिन पहाड़ी पर दूरी साइकिल से तय की, जिसे पूरा करने में करीब 6 घंटे का समय लगा। खास बात यह रही कि उन्होंने उसी दिन वापसी भी साइकिल से की इस तरह कुल मिलाकर लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पूरी कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करने के बाद नशे के खिलाफ एक जागरूक अभियान का संचालन किया हैl इस मामले मे जोगिंदर सिंह राणा इससे पहले भी कई साइक्लिंग रैलियों के माध्यम से जागरूकता फैलाते रहे हैं। जब वे चंबा में यूको बैंक में कार्यरत थे l तब भी उन्होंने नशा मुक्ति और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए कई स्थानो पर अभियान चला चुके हैl राणा चंबा साइक्लिंग एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी हैं और लगातार युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते रहे हैं।

इस अभियान के जरिए उन्होंने युवाओं को एक स्पष्ट संदेश दिया कि आज के समय में जहां नशे की समस्या बढ़ती जा रही है, वहीं खेल और फिटनेस ही इसका सशक्त समाधान बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं, खेल-कूद अपनाएं और नशे से दूर रहें।

सोशल मीडिया पर भी वे सक्रिय हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @explore_mountains के माध्यम से साइक्लिंग और फिटनेस से जुड़ी प्रेरणादायक झलकियां साझा करते रहते हैं।

 यह पहल न सिर्फ नूरपुर बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है—जहां एक व्यक्ति अपने जुनून के जरिए युवाओं को सही दिशा दिखाने का काम कर रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन