लिदबड़ मेले की दूसरी साँस्कृतिक संध्या में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा मुख्यअतिथि रहे

लिदबड़ मेले की दूसरी साँस्कृतिक संध्या में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा मुख्यअतिथि रहे


 लिदबड़ मेले की दूसरी साँस्कृतिक संध्या में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा मुख्यअतिथि और एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल रहे विशेष अतिथि।

ठाकुरदास राठी और मोहित गर्ग ने खूब नचाए नगरोटा वासी। 

माता नारदा शारदा को समर्पित नगरोटा के ऐतिहासिक राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले का आयोजन 24 मार्च से 28 मार्च तक किया जा रहा है। मेले के दूसरे दिन पहली साँस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या के मौके पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि रहे और एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल विशेष अतिथि रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने सभी नगरोटा वासियों को लिदबड़ मेले के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत की धरोहर हैं युवाओं और बच्चों को अपनी संस्कृति की पहचान करने और संस्कृति से जोड़े रखने का काम यह मेल करते हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मेलों में मंच प्रदान किया जा रहा है।

एसडीएम नगरोटा ने बताया 26 मार्च का दिन महिलाओं के लिए समर्पित किया गया है इस दिन नगरोटा की महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। महिलाओं के लिए गायन किया अतिरिक्त नृत्य सहित अनेक कार्यक्रम रखे गए हैं। सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक महिलाओं के कार्यक्रम करवाए जाएंगे। और इस दिन महिला गायक अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगी।

पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुर दास राठी, मोहित गर्ग, रोहित बोहरा, शान भंडारी, मान सिंह, सहित हिमाचली गायकों ने नगरोटा वासी खूब नचाए।

एसडीएम मुनीश शर्मा ने कहा विकास पुरुष स्वर्गीय जी एस बाली के प्रयासों से इस मेले को 2016 में जिला स्तरीय दर्जा दिलाया गया था और पिछले वर्ष उनके सुपुत्र हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने इसे राज्य स्तरीय दिलाकर इसे पूरे हिमाचल तक पहुंचाया है और हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मंच देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त