सरकार का मतलब न किसी के साथ वे इन्साफी हो ओर न ही अन्याय :- प्रवीन कुमार

 सरकार का मतलब न किसी के साथ वे इन्साफी हो ओर न ही अन्याय :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक 


 सरकार का मतलब न किसी के साथ वे इन्साफी हो ओर न ही अन्याय कुल मिलाकर जो योजनाएं जिनके लिए बनी हैं। उसका फायदा उन परिवारों को मिले । यह बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा हिमाचल विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी ने जो वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश किया । हिमाचल के इतिहास में शायद यह पहला मोका है जहां 3586 करोड़ रुपये की बजट में कटौती की गई है अन्यथा आज तक जिस भी मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री ने बजट पेश किया विगत वर्ष की तुलना में बजट का आकार बढ़ा है कभी घटा नहीं । मुख्यमंत्री महोदय ने विधानसभा में कहा कि बजट अधिकारियों नहीं उन्होंने खुद बनाया है तो फिर ग्रास रूट धरातल का नेता होने के नाते ऐसे परिवारों की व्यथा ,वेदना व पीड़ा का क्यो जिक्र नहीं है। मसलन के तोर पर अन्तोदय पुरुष के नाम से जाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार की अन्तोदय व विकास में जन सहयोग योजना जव ऎसे गरीब परिवार के घर में कोई अनहोनी घट जाती थी तो 10 -13 दिनों में उस प्रभावित परिवार को प्रशासन तय राशि घर दरवार में देकर जाता था । ऐसे में अव महिनो बीत जाते है सरकार की आर्थिक वदहाली के चलते उस शोक ग्रस्त परिवार को जरुरत पर यह अनुग्रह राशि नहीं मिलती जव कि विकास में जन सहयोग योजना के बजट का कोई उल्लेख तक नहीं । इस योजना के अन्तर्गत जिला मुख्यालयों में खजाना खाली पड़ा है। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी की उदाहरणार्थ अति लोकप्रिय योजना हिम केयर व सहारा योजना के अन्तर्गत ऐसे बैड रीडन बच्चे जिन्हें गम्भीर बीमारी के चलते महिने में एक या दो बार खून चढ़ता है उन्हे मिलने वाली अनुग्रह सहायता राशि में कटौती कर दी ग ई है। यह सरासर गलत है। पूर्व विधायक ने कहा सरकार का मतलब न किसी के साथ वे इन्साफी हो ओर न ही अन्याय कुल मिलाकर जनहित में जो योजनाएं जिन जरूरत मन्दो के लिए बनी है उसका फायदा उपयुक्त एवं उचित समय पर उन पात्र परिवारों को मिलना चाहिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त