अवैध कटान के साक्ष्य भेजने पर भी नही होती है कारवाई! व्यवस्था परिवर्तन सरकार मेंl

 अवैध कटान के साक्ष्य भेजने पर भी नही होती है कारवाई! व्यवस्था परिवर्तन सरकार में


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश की खन्नी बेल्ट के थोहड़ा पंचायत में जब से खैर के वृक्षों को निजी कटान के लिए खोला गया है, तब से पंचायत से सटे वन विभाग द्वारा लगाए गए बड़ी संख्या में इन वृक्षों को जंगल से वन माफिया द्वारा काटा गया है !स्थानीय लोगों के अनुसार जंगलों सेअवैध कटान का यह सिलसिला गत दो माह से बदस्तूर जारी है!इन लोगो के अनुसार कटे हुए वृक्षों के अवशेष तथा ठूंठ के साक्ष्य वन विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार भेज चुके हैं! विभाग द्वारा कारवाई के नाम पर लीपापोती ही की जा रही है !जिस कारण लोगों में संदेह पैदा हो रहा है कि सरकारी वनों के रक्षक वन माफिया को सरंक्षण देकर भक्षक तो नही बन गए है! ताजा मामला इसी क्षेत्र के गलोड़ के जंगल का है ,जहां बीती रात वन माफिया द्वारा भारी संख्या में खैर के वृक्षों का सफाया किया गया है। यह साक्ष्य वन मंडल अधिकारी नूरपुर को भी स्थानीय लोगो द्वारा भेजे गए हैं !

फील्ड स्टाफ को उक्त कटान की जांच के निर्देश दे दिए गए है।रिपोर्ट आने के बाद कारवाई की जायेगी!


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन