जिला पुलिस नूरपुर: नशे के सौदागरों पर एक और जोरदार प्रहारअंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का 'किंगपिन' जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार

 जिला पुलिस नूरपुर: नशे के सौदागरों पर एक और जोरदार प्रहारअंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का 'किंगपिन' जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। सीआईए नूरपुर की टीम ने कठुआ (जम्मू-कश्मीर) से एक मुख्य नशा तस्कर को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर में प्रेस नोट में देते हुए बताया कि मामले का विवरण थाना नूरपुर के अंतर्गत एफआईआर नंबर 206/2025 के अंतर्गत एन डी एन्ड पीएस एक्ट दर्ज की गई थीl वर्मा ने वताया कि 11 अक्टूबर 2025 कांडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान 6.044 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। उस समय मंडी जिले के तीन आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया था।01 नवंबर 2025: जांच को आगे बढ़ाते हुए, मुख्य आरोपी शुभकरण (निवासी समकेहर, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा) को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया।ताजा कार्रवाई के अनुसार गहन पूछताछ के बाद इस पूरे रैकेट के एक और मास्टरमाइंड विजय कुमार उर्फ VK (निवासी कठुआ, जम्मू-कश्मीर) को 22 मार्च 2026 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि चरस की यह खेप इसी आरोपी को पहुंचाई जानी थी। वर्मा ने वताया कि इस गिरफ्तारी के साथ, नूरपुर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फैले एक बड़े इंटरस्टेट ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क की कमर तोड़ दी है।इन आरोपियों से पूछताछ के बाद इस अंतरराज्यीय नेटवर्क में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की संलिप्तता का भी पता लगाया जाएगा।

नशा मुक्त समाज हमारी प्राथमिकता है। नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।"

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग