संदेश

हिमाचाल प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्य स्तरीय इंटर डाइट खेल प्रतियोगिता का आज पुलिस मैदान बारगाह में आगाज

चित्र
राज्य स्तरीय इंटर डाइट खेल प्रतियोगिता का आज पुलिस मैदान बारगाह में आगाज चंबा(जितेंद्र खन्ना):-  राज्य स्तरीय इंटर डाइट खेल प्रतियोगिता का आज पुलिस मैदान बारगाह में आगाज हो गया है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ध्वजारोहण करने के साथ-साथ मार्च पास्ट की सलामी भी ली।  इस मौके पर डाइट की जिला उप शिक्षा निदेशक कमलेश ठाकुर ने उपायुक्त चम्बा को शॉल व टोपी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए करीब 352 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ सहित रिले रेस, बैडमिंटन, कबड्डी, वालीबॉल, डिस्कस थ्रो, शतरंज, टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।  विजेताओं को प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।  उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल के ...

बलजिन्दर सिंह को "मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस" से किया गया सम्मानित

चित्र
बलजिन्दर सिंह को "मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस" से किया गया सम्मानित  कांगड़ा(जसूर):- 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जसूर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के बलजिंदर सिंह, कमांडेंट, 14वीं वाहिनी, एनडीआरएफ को 'मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवा, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल और देश के प्रति समर्पित भावना को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया। बलजिन्दर सिंह, कमांडेंट अमृतसर पंजाब प्रांत के रहने वाले है जो कि एक अनुभवी और योग्य अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अद्वितीय उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम बनाया है। बलजिन्दर सिंह, कमांडेंट 20 अक् टूबर 1997 में भा०ति०सी०पु० बल में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर सेवा की शुरूआत की एवं सेवा काल के दौरान भा०ति०सी०पु० बल में विभिन् न पदो पर उत्कृष्ठता से कार्य किया। वर्ष 2020 में बलजिन्दर सिंह, कमांडेंट के कुशल नेतृत् व में 14वीं वाहिनी, एनडीआर...

कुडन गौ सदन का दर्द मुख्यमंत्री से सांझा किया - त्रिलोक कपूर।

चित्र
कुडन गौ सदन का दर्द मुख्यमंत्री से सांझा किया - त्रिलोक कपूर। शिमला:-  भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से दूरभाष द्वारा आग्रह किया कि पालमपुर के निकट ग्राम पंचायत बडसर के अंतर्गत नवनिर्मित गौ सदन को तैयार किए हुए 2 वर्ष हो गए हैं। लेकिन पालमपुर के वर्तमान विधायक आशीष बुटेल की लापरवाही पूर्वक पिछले दो वर्षों में इलाके के बेसहारा पशुओं को गौ सदन में ले जाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गौ सदन के लिए 2 करोड़ 92 लाख का कुल बजट था। इसके अंतर्गत 2 करोड़ 40 लाख रुपए भवन निर्माण व अन्य आवश्यक सुविधाओं पर खर्च किया जा चुका है, 52 लाख पानी की स्थाई रूप से गौ सदन को चलाने के लिए, प्रारंभिक रूप में शुरू करवाने के लिए एक सुरक्षित बजट का भी प्रावधान रखा गया था।  कपूर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को बेसहारा पशुओं के कारण हो रही किसानों की फसल के नुकसान बारे व सड़कों में यातायात की दृष्टि से वाहन दुर्घटना में हो रही जान माल की हो रही क्षक्ति को लेकर भी विस्तार पूर्वक वस्तु स्थिति से अवगत करवाया।  उन्होंने कहा कि जब विभाग ने किसानों ...

85 करोड़ से बनेगा गज खड्ड पर पुल: विक्रमादित्य सिंह

चित्र
85 करोड़ से बनेगा गज खड्ड पर पुल: विक्रमादित्य सिंह कांगड़ा:-  हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग 85 करोड़ की लागत से ज़िला कांगड़ा के गज खड्ड पर युद्ध स्तर पर पुल का निर्माण करेगा जिससे क्षेत्र के लोगो को सुविधा प्राप्त होगी। नगरोटा सूरियां और ज्वाली का फासला इस ब्रिज के निर्माण से करीबन 10-12 किमी कम हो जाएगा। केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों से यह कार्य पूर्ण होगा : मन्त्री विक्रमादित्य सिंह

एचआरटीसी ड्राइवर ने प्रताड़ित होकर दे दी जान

चित्र
एचआरटीसी ड्राइवर ने प्रताड़ित होकर दे दी जान मंडी:-  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर बस डिपो के एचआरटी ड्राइवर संजय कुमार ने जान दे दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया है क्योंकि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के चालक ने मरने से पहले आखिरी बयान दिया और धर्मपुर डिपो के रिजनल मैनेजर विनोद कुमार डारू पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।  परिजनों ने इलाज के दौरान और मौत से पहले चालक संजय का एक वीडियो रिकार्ड किया, जोकि अब वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, चार महीने पहले कुल्लू जिले के एचआरटीसी संजय कुमार ट्रांसफर होकर धर्मपुर में आए थे। इस दौरान कुछ रोज पहले उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। मौत से पहले संजय ने वीडियो में कहा कि आरएम धर्मपुर विनोद कुमार टारू उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। 4 महीनों से सेलरी रोक रखी थी। वीडियो में संजय बता रहा है कि आरएम कहता है कि सस्पेंड कर देगा और बताएगा कि नौकरी कैसे करते हैं। ड्राइवर की मौत से पहले के इस वीडियो से अब हिमाचल पथ परिवहन निगम में हड़कंप मच गया है। संजय के आरोपों को आरएम धर्मपुर विनोद कुमार ने सिरे से खारिज कर दिया है। उ...

भाजपा विधायक ने लिख डाला "खुला पत्र"

चित्र
भाजपा विधायक ने लिख डाला "खुला पत्र" कुल्लू:-    भाजपा विधायक विधानसभा क्षेत्र बंजार सुरेंद्र शौरी कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल से इतने परेशान हो गए कि उन्होंने एक खुला पत्र लिख डाला। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में सारे विकास कार्य ठप रहे, ऐसे में सरकार को जगाने के लिए अब खुला पत्र ही एकमात्र रास्ता बचा है। इस खुले पत्र को भाजपा बंजार के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम जनता तक उनके घर-घर पहुंचाएंगे। इसके माध्यम से जनता को जागरूक करेंगे व सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे। ये बात उन्होंने आज मीडिया से बातचीत में कही। सुरेंद्र शौरी का कहना है कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बंजार विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। दो वर्षों में मात्र छह विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास प्रदेश की सरकार ने किए है, इसमें भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जो पिछली जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल की थी और एक पुल एनएचपीसी के तहत और दो पुल डिजास्टर के तहत बनाए है। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रदेश सरकार का दो वर्ष का...

फ्री मेडिकल कैंप 29 दिसंबर को फोर्टिस अस्पताल द्वारा क्रिसेंट प्ले स्कूल पंचरुखी (पालमपुर) में

चित्र
फ्री मेडिकल कैंप 29 दिसंबर को फोर्टिस अस्पताल द्वारा क्रिसेंट प्ले स्कूल पंचरुखी (पालमपुर) में कांगड़ा(पचरुखी):-  फ्री मेडिकल कैंप 29 दिसंबर को फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा द्वारा क्रिसेंट प्ले स्कूल पंचरुखी में दक्षता फाउंडेशन पंचरुखी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। ये सभी विशेषज्ञ आए हुए व्यक्तियों को उनकी समस्या के आधार पर शूगर, बल्ड प्रेशर, हड्डियों एवं जोड़ों के दर्द के लिए बेहतरीन चिकित्सा परामर्श देंगे। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ईसीजी, शुगर और बीपी आदि के टेस्ट निःशुल्क होंगे और दवाइयां भी बांटी जायेंगी।

रावी व्यू कैफे में 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के प्रभारी को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा

चित्र
रावी व्यू कैफे में 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के प्रभारी को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा। चंबा:-   भारत सरकार की ओर से ऐतिहासिक रंगमहल स्थित हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा में तीन माह का प्रशिक्षण चला। इसमें मास्टर ट्रेनर को प्रति माह करीब 30,000 रुपये मेहनताना दिए जाने का प्रावधान रहा। शिकायतकर्ता मास्टर ट्रेनर अंकित वर्मा ने विजिलेंस विभाग चंबा को शिकायत सौंपी कि हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा का इंचार्ज उससे तीन माह के मेहनताने के रूप में 18 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मास्टर ट्रेनर से मिल कर उसे रावी व्यू कैंफे में बुला कर केमिकल युक्त पैसों को उसे सौंपने को लेकर कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उसे चयनित जगह पर बुलाकर उसके हाथों में केमिकल लगे नोट जैसे ही पकड़ने के लिए बढ़ाए। वैसे ही विजिलेंस की टीम ने इंचार्ज को रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस की टीम ने सरकारी कर्मचारी से पैसों के लेन-देन को लेकर जानकारी मांगी। लेकिन, वह पूरी तरह से घबरा गया। इसके बाद टीम ने उसके केमिकल से हाथ धु...

सोनू चौधरी को नगरोटा बगवाँ मण्डल व अजीत राणा को नव सृजित बड़ोह भाजपा मण्डल का अध्यक्ष घोषित

चित्र
सोनू चौधरी को नगरोटा बगवाँ मण्डल व अजीत राणा को नव सृजित बड़ोह भाजपा मण्डल का अध्यक्ष घोषित कांगड़ा (नगरोटा):-      सलोआ महादेव मंदिर समलोटी के प्रार्थना हॉल में नगरोटा बगवाँ विधानसभा क्षेत्र के दो मंडलों के अध्यक्षों की सर्वसम्मति से नियुक्ति के लिए श्री रणवीर सिंह निक्का, विधायक नूरपुर पर्यवेक्षक के रूप में पधारे व प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्वानुसार प्रदेश महासचिव श्री बिहारी लाल शर्मा प्रभारी के समक्ष रायशुमारी में सर्व सम्मत राय से आये सोनू चौधरी को नगरोटा बगवाँ मण्डल व अजीत राणा को नव सृजित बड़ोह भाजपा मण्डल का अध्यक्ष घोषित करते हुए समस्त कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता व सजगता से पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने की विनम्र अपील की। निक्का ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को सब कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये । ज़िला मीडिया प्रमुख अतुल सूदन सहयोगी के तौर पर रणवीर सिंह निक्का के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका ने समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों के प...

जयसिंहपुर भाजपा मण्ड़ल के अध्यक्ष बने देवेन्द्र राणा

चित्र
जयसिंहपुर भाजपा मण्ड़ल के अध्यक्ष बने देवेन्द्र राणा जयसिंहपुर:-       देवेन्द्र राणा को दूसरी बार सर्वसम्मति से जयसिंहपुर भाजपा मण्ड़ल का अध्यक्ष चुन लिया गया । देवेन्द्र राणा को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने की । पूर्व एवं नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र राणा इस मौके पर जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविन्द्र धीमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम शर्मा लंबागांव ब्लाक समिति अध्यक्ष कुलवंत राणा किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय पठानिया पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद शर्मा एवं राम रत्न शर्मा के अतिरिक्त अजय कबीर अनुराधा शर्मा ,ऊषा राणा सरस्वती जरयाल,विंता मीरा राणा ,कटोच,बनीता धीमान, रणवीर सिंह आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

राजस्व मंत्री द्वारा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

चित्र
राजस्व मंत्री द्वारा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई किन्नौर (रिकांग पियो):-            राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित रामलीला मैदान में गत रात दिवगंत हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। राजस्व मंत्री ने स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए कहा कि वह सरल स्वभाव एवं महान अर्थशास्त्री थे और भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारवादी युग लाने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा जिससे भारत आर्थिक संकट की चुनौती से उभर सका और विश्व पटल पर अपनी अभिन्न पहचान बनाई। कैबिनेट मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को मनरेगा अधिनियम-2005, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, वन अधिकार अधिनियम-2006, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के लिए उनकी समावेशी सोच की सराहना की जिससे निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को लाभ मिला तथा देश विकास की उचाईयों पर पहु...

अवैध खनन में जुटे चार बाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ मामला किया दर्ज

चित्र
अवैध खनन में जुटे चार बाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ मामला किया दर्ज फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  आपको बता दें पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने इंदौरा के तहत पड़ते मण्ड में अबैध खनन में जुटे चार बाहनों को जब्त कर चारों बाहनों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । इस बारे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मण्ड में दस्तक देते हुए अबैध खनन में जुटी एक JCB व तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर चारो बाहनों के चालकों में जसविन्दर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह , लतीफ हुसैन पुत्र बिल्ला खान ,नासिर पुत्र जुममादीन व सुखजीत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है । उंन्होने कहा अबैध खनन के खिलाफ छेड़े गए अभियान को आने बाले समय में और गति दी जाएगी।

प्रवासी मजदूर को पुलिस स्टेशन में अपनी पहचान और सत्यापन कराना आवश्यक : जिला दंडाधिकारी

चित्र
प्रवासी मजदूर को पुलिस स्टेशन में अपनी पहचान और सत्यापन कराना आवश्यक : जिला दंडाधिकारी उल्लंघन करने वाले प्रवासी मजदूरों व उनके नियोक्ता पर की जाएगी दंडात्मक कार्रवाई शिमला : जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के मद्देनजर आपातकालीन उपाय के रूप में आदेश पारित किए हैं जिसके तहत कोई भी नियोक्ता, ठेकेदार व व्यापारी जिला शिमला में आने वाले किसी भी प्रवासी मजदूर को छोटी-मोटी गैर-औपचारिक नौकरी या सेवा या अनुबंध श्रम में नहीं लगाएंगे, जब तक ऐसे प्रवासी मजदूर संबंधित स्टेशन हाउस ऑफिसर के पास जाकर पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ अपना विवरण प्रस्तुत नहीं करते हैं। आदेशों के अनुसार शिमला जिला का दौरा करने वाला कोई भी व्यक्ति संबंधित थाना प्रभारी को इस आशय की जानकारी दिए बिना किसी भी प्रकार के स्व-रोजगार, गैर-औपचारिक व्यापार, सेवाओं में अथवा रोजगार की तलाश में संलिप्त नहीं होगा। उल्लंघन करने वाले ऐसे प्रवासी मजदूरों और उनके नियोक्ता पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होकर आगा...

नकुड़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर गौकशों को किया गिरफ्तार

चित्र
नकुड़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर गौकशों को किया गिरफ्तार उत्तर प्रदेश : नकुड़ कोतवाली पुलिस ने गौकशी करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गाड़ी, तीन गौवंश व गौकशी के उपकरण बरामद कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया नकुड़ कोतवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर  नकुड कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुर के जंगल से दो शातिर गौकशों जनक पुत्र पूरण सिंह निवासी ग्राम पदम नगली थाना नकुड़ व अरशद पुत्र असगर निवासी ग्राम बुड्ढाखेड़ा थाना गंगोह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गये आरोपियो के कब्जे से बुलेरो गाड़ी, तीन गौवंश व गौकशी के उपकरण बरामद कर लिये तथा तीनो आरोपियों के खिलाफ धारा 3/5क/8 गौवध निवारण अधिनियम व 3/11 पशु कुरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया   थाना प्रभारी ने बताया कि दबोचे गये आरोपी नकुड़ कोतवाली में दर्ज पशु कुरता अधिनियम और गौवध अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

पोषण माह के अंतर्गत वृत्त बगस्याड में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

चित्र
पोषण माह के अंतर्गत वृत्त बगस्याड में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन  गोहर : पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं तथा 6 वर्ष से पूर्व के बच्चों में पोषण की पूर्ति और लोगों के जीवन में पोषण के महत्व के लिए 1 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाए जा रहे "पोषण माह व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " के अंतर्गत खण्ड गोहर के वृत्त बगस्याड में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी बिहारी लाल चौहान के द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं ,धात्री माताओं तथा लोगों को पोषण से संबंधित जानकारी से अवगत किया ।   उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं को संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि इन महिलाओं में पोषण की कमी से उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके बच्चे में भी भविष्य में स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़़ता है। इसीलिए पौष्टिक भोजन हमारे शरीर के विकास और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है यह हमें रोगों से लड़़ने की क्षमता प्रदान करता है तथा स्वस्थ व मजबूत शरीर बनाता है। इसलिए उन्हो...

बटाला पुलिस ने शादी समारोह को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के परिवहन की सुविधा के लिए विशेष उपाय किए

चित्र
बटाला पुलिस ने शादी समारोह को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के परिवहन की सुविधा के लिए विशेष उपाय किए  ( बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर, चरण सिंह ) बटाला पुलिस ने शादी समारोह को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के परिवहन की सुविधा के लिए विशेष उपाय किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी ट्रैफिक और सीएडब्ल्यू बटाला राजेश कक्कड़ ने कहा कि एसएसपी बटाला के दिशानिर्देशों के तहत यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है कि भक्तों को पार्किंग या यातायात में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के परिवहन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, जालंधर-अमृतसर बाईपास के पास कांग विला के पास, बावा लालजी मंदिर के पास, मान फार्म रोड के पास और अरमान पैलेस के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु अपने वाहन पार्क करेंगे। छोटा)। इसी तरह, अमृतसर से शहर में प्रवेश करते समय अग्रसेन चौक के पास, फतेहगढ़ चूड़ी से आने वाली संगत के लिए सुनैया बाईपास के पास, डेरा बाबा नानक रोड से आने वाली संगत के लिए दाना मंडी, गुरदासपुर से आने वाली संगत के लिए मॉल मंडी, आईटीआई काहनूवान रोड से आने...

रावमापा स्थाना मरीन अंडर 19 बॉयज टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ

चित्र
उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ते रावमापा स्थाना मरीन अंडर 19 बॉयज टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रधानाचार्य जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुआ। ( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर ) जिसके शुभारंभ अवसर पर रिटायर एजीएम (केसीसीबी ) राजेश्वर पठानिया ने बतौर मुख्यतिथी शिरकत की । इस दौरान जहां टूर्नामेंट स्थल पर पहुँचने पर मुख्यतिथी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया तो वहीं स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस मौके पर मुख्यतिथी द्वारा खिलाड़ियों द्बारा दी गई मार्च पास्ट की सलामी ली गई । ज्ञात रहे उक्त टूर्नामेंट दौरान 27 स्कूलों के 256 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं । टूर्नामेंट दौरान कबड्डी ,बॉलीबाल ,खो -खो बैडमिंटन व रेसलिंग की प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर भिन्न -भिन्न अध्यापक ,अभिभावक ,बच्चे व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

यूनियन का शिष्टमंडल कार्यकारी अभियंता को मिला

चित्र
 यूनियन का शिष्टमंडल कार्यकारी अभियंता को मिला।                                 ( सुजानपुर : पंकज , अविनाश)  पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन मंडल1, 2 पठानकोट के  कार्यकारी अभियंता इंजीनियर महेश कुमार को कर्मचारियों की मांगो को लेकर मिला इस मौके पर शिष्टमंडल  प्रधान  राजिंदर कुमार, चेयरमैन सतीश शर्मा, महासचिव सुरेश  सिंह, अमरजीत सिंह,मोहन सिंह,  सुरेश कुमार, सीनियर असिस्टेंट राजन मणि, सीनियर असिस्टेंट अजय कुमार, सीनियर असिस्टेंट अमृतपाल, सुप्रीटेंडेंट सवरन सिंह आदि थे इस मौके पर युनियन पदाधिकारी की ओर से कार्यकारी अभियंता को फील्ड कर्मचारियों को आ रही समस्या के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि जल योजना पर जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए जल सप्लाई पर कर्मचारियों की कमी को दूर किया जाए कर्मचारियों की कमी के चलते कार्य प्रभावित हो रहे हैं इस मौके पर कार्यकारी अभियंता   इंजीनियर महेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के मसले...

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

चित्र
हिसार : रायपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय पाल भावेश की मौत हो गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक मूलरूप से गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला था। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि रायपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। अहमदाबाद निवासी पाल भावेश शहर की एक फैक्टरी में काम करता था। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। 

करंट लगने से युवक की हुई मौत

चित्र
नंगल : नंगल में एक युवक की हाई वोल्टेज की तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। और लकड़ी की सीढ़ी उस पर गिरी हुई थी। इसके साथ ही तार काटने वाला कटर भी वहीं पड़ा हुआ था। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।  मृतक की पहचान बीबीएमबी कॉलोनी जी ब्लाॅक के रवि कुमार के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नंगल के आयकर विभाग के दफ्तर के पीछे जेड ब्लाॅक के निकट की बिजली सप्लाई बंद होने को मिली शिकायतों के आधार पर जब बीबीएमबी इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारी बिजली लाइन की जांच करने के लिए आए तो जेड ब्लॉक के निकट बिजली की मेन लाइन की कई तारें कटी हुई पाईं। वहीं, एक युवक जमीन पर गिरा हुआ था और लकड़ी की सीढ़ी उस पर गिरी हुई थी। इसके साथ ही तार काटने वाला कटर भी वहीं पड़ा हुआ था। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।   विभाग के एसडीओ राजेश कुमार व बीबीएमबी के उपमुख्य अभियंता हुसन लाल कंबोज मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी मौके पर पंहुचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीबीएमबी के उपमुख्य अभियंता हुसनलाल कंबोज ने शंका व्यक...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: