कुडन गौ सदन का दर्द मुख्यमंत्री से सांझा किया - त्रिलोक कपूर।

कुडन गौ सदन का दर्द मुख्यमंत्री से सांझा किया - त्रिलोक कपूर।

Trilok Kapoor

शिमला:-  भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से दूरभाष द्वारा आग्रह किया कि पालमपुर के निकट ग्राम पंचायत बडसर के अंतर्गत नवनिर्मित गौ सदन को तैयार किए हुए 2 वर्ष हो गए हैं। लेकिन पालमपुर के वर्तमान विधायक आशीष बुटेल की लापरवाही पूर्वक पिछले दो वर्षों में इलाके के बेसहारा पशुओं को गौ सदन में ले जाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस गौ सदन के लिए 2 करोड़ 92 लाख का कुल बजट था। इसके अंतर्गत 2 करोड़ 40 लाख रुपए भवन निर्माण व अन्य आवश्यक सुविधाओं पर खर्च किया जा चुका है, 52 लाख पानी की स्थाई रूप से गौ सदन को चलाने के लिए, प्रारंभिक रूप में शुरू करवाने के लिए एक सुरक्षित बजट का भी प्रावधान रखा गया था। 

कपूर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को बेसहारा पशुओं के कारण हो रही किसानों की फसल के नुकसान बारे व सड़कों में यातायात की दृष्टि से वाहन दुर्घटना में हो रही जान माल की हो रही क्षक्ति को लेकर भी विस्तार पूर्वक वस्तु स्थिति से अवगत करवाया। 

उन्होंने कहा कि जब विभाग ने किसानों की फरियाद पर कोई कदम नहीं उठाया तो मजबूरन क्षेत्र की जनता को आंदोलनात्मक रूख अख्तियार करने पर मजबूर होना पड़ा। 

इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्ण रूप से आस्वस्त करते हुए यह कहा है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवेश से है और किसानों के सुख दुख को भली भांति जानता है। 

उन्होंने कहा कि कुडन का गौसदन जल्दी से जल्दी क्षेत्र के बेसहारा पशुओं की सेवा में शुरू हो सके इसके लिए तुरंत संबंधित विभाग को आदेश दे दिए जाएंगे कि आज ही मौके पर जाकर रिपोर्ट दें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर