वन संरक्षण अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन

वन संरक्षण अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन

शिमला समाचार

शिमला:- उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत जिला से संबंधित लंबित मामलों का निपटारा करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में वन संरक्षण अधिनियम के तहत जिला शिमला के लंबित लगभग 115 मामलों पर खंड वार विस्तृत चर्चा की गई। 

उपायुक्त ने कहा कि जिला में वन संरक्षण अधिनियम के तहत यूजर एजेंसी के पास लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें ताकि विकासात्मक कार्यों में देरी न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है ताकि लंबित मामलों का जल्द ही निपटारा हो सके। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण पहलू है कि जितना जल्द एफसीए मामलों को मंजूरी मिलती है उसी दृष्टि से विकास कार्यों को रफ़्तार मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य औपचारिकताएं पूर्ण करना नहीं है अपितु विकास कार्यों को गति प्रदान करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी इसी दृष्टि से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि वन संरक्षण अधिनियम के तहत लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो सके।

उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में वन संरक्षण अधिनियम से सम्बंधित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए ताकि विभागीय अधिकारियों को मामलों का निपटारा करने में आसानी हो। 

बैठक में वन विभाग एवं यूजर एजेंसी के अधिकारीगण एवं कंसलटेंट उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा