तत्तापानी खंडेरी के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल

तत्तापानी खंडेरी के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल 

तत्तापानी में स्नान करके लौटते समय करसोग की तत्तापानी खंडेरी के पास बुधवार को हुआ यह दु:खद हादसा, जिसमें शिक्षक पति की मौत हुई और पत्नी घायल

आपको बता दें कि जेबीटी शिक्षक प्रेम लाल पुत्र बेसर दत्त, निवासी गांव साविंधार, डाकघर जस्सल, करसोग व पत्नी संतोष कुमारी तत्तापानी से स्नान करके घर को आ रहे थे कि अचानक घर से कुछ ही दूरी पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खाई में गिरते ही गाड़ी टीन के डिब्बे में तबदील हो गई। हादसे में प्रेम लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष कुमारी को गंभीर चोटें आईं।  

उन्हें तत्काल नागरिक चिकित्सालय सुन्नी में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। डीएसपी करसोग, गौरवजीत सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। नायब तहसीलदार करसोग शांता नेगी ने बताया कि मृतक के परिवार को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए पांच हजार रुपये की राशि दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा