अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 के तहत सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 के तहत सांस्कृतिक उप समिति की बैठक आयोजित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की अध्यक्षता स्टार कलाकारों को लेकर की गई चर्चा चंबा: जितेन्द्र खन्ना अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 की तैयारियों को लेकर आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सांस्कृतिक उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया । बैठक में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक संध्यायों में बुलाए जाने वाले स्टार कलाकारों को लेकर चर्चा की गई । गौरतलब है कि उप समिति द्वारा गत बैठक के दौरान एक चंबेयाली, दो हिमाचली, पांच बॉलीवुड एवं पंजाबी सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया था । इसी क्रम के तहत समिति के विभिन्न सदस्यों ने हिमाचली , पंजाबी, बॉलीवुड स्टार कलाकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान...