भूस्खलन की वजह से उदयपुर से किलाड़- साच पास व किलाड़ से गुलाबगढ़ सड़क मार्ग बाधित- एसडीएम पांगी

 भूस्खलन की वजह से उदयपुर से किलाड़- साच पास व किलाड़ से गुलाबगढ़ सड़क मार्ग बाधित- एसडीएम पांगी



साच पास मार्ग में बगोटू के समीप सड़क मार्ग भी बाधित

चम्बा से किलाड़ आ रहे सभी लोग सुरक्षित, मार्ग को बहाल करने का प्रयास जारी


पांगी, 
एसडीएम पांगी रमन घरसंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि घाटी में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश होने के कारण मुख्य सड़क मार्ग उदयपुर से किलाड़- साच पास व किलाड़ से गुलाबगढ़ सड़क मार्ग भुस्खलन व नालों में जलस्तर बढ़ने से बाधित हैं। जिस कारण सुरक्षा की दृष्टि से घाटी में पथ परिवहन निगम की बस सेवा को बंद रखा गया है।
उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार साच पास मार्ग में बगोटू के समीप सड़क मार्ग बाधित होने के कारण चम्बा से किलाड़ आने वाले कुछ वाहन फसें होने की सूचना प्राप्त होने पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। लेकिन जगह - जगह सड़क मार्ग अवरुद्ध होने व शेली पुल किलाड़ के पास सड़क धंसने से बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने बताया की चम्बा से किलाड़ आ रहे सभी लोग सुरक्षित हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग को बहाल करने के प्रयास किये जा रहें हैं व जल्द ही वाहनों को वहां से निकाल लिया जाएगा।
उन्होंने बताया की पांगी उपमंडल के अंतर्गत राजस्व विभाग के सभी पटवार वृतों को इस दौरान हुए जान माल के नुकसान की सूचना शीघ्र भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने बताया की जल शक्ति व विद्युत विभाग को भी बाधित पेयजल व बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी अपने घरों में रहें व बाहर से घाटी में आने से पहले सड़क मार्ग की जानकारी प्राप्त कर लें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर