नौकरियां ही नौकरियां.; इन सरकारी विभागों में निकली बंपर वेकेंसीज, जल्द करें वरना चूक जाएंगे

 

नौकरियां ही नौकरियां.; इन सरकारी विभागों में निकली बंपर वेकेंसीज, जल्द करें वरना चूक जाएंगे


नौकरियां ही नौकरियां… ये बात हम नहीं बल्कि केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों में खाली पदों के लिए जारी हुए नोटिफिकेशन कह रहे हैं। अगर आप अपने लिए एक स्थायी और अच्छी पगार वाली नौकरी चाहते हैं तो ये सप्ताह सिर्फ आपके लिए है।

इसे किसी भी हाल में न गवाएं।


एक अंग्रेजी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह नौकरी के मौके डीआरडीओ, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण तक में हैं।


इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, 132 रिक्तियों



इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत संचालित अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर कार्यकारी पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई को शुरू हो चुकी है इसमें 132 पद उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू आदि शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ 21 से 35 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सेल्स और फाइनेंस में अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 100 रुपये और अन्य श्रेणियों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा।


डीआरडीओः 55 प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद



रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पदों के लिए 55 रिक्तियों की घोषणा की है। उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन जमा करने का अंतिम समय 11 अगस्त, शाम 4 बजे तक है

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट एफ के लिए आयु सीमा 55 वर्ष, ई के लिए 50 वर्ष और डी के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है। बता दें कि डीआरडीओ रक्षा मंत्रालय का एक हिस्सा है।


एसएससी जेईः 1,324 रिक्तियां


कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखाओं में जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 26 जुलाई को शुरू हो चुकी है, जो 16 अगस्त को रात 11 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sc.nic.in से एसएससी जेई 2023 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।


इस भर्ती एसएससी विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों जैसे एमईएस, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी, एनटीआरओ आदि में जूनियर इंजीनियरों के लिए 1,324 रिक्तियों को भरेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। हालांकि, आरक्षण के लिए पात्र एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है


न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेडः प्रशासनिक अधिकारी के 450 पद


न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) की 450 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी और 21 अगस्त तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।

प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) पदों के लिए आवेदकों को एक चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल होगी। इसके बाद इंटरव्यू होगी। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नियुक्त सफल उम्मीदवारों को 80,000 रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरणः 342 रिक्तियां



भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ कार्यकारी पदों के लिए 342 भर्तियां निकाली हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होकर 4 सितंबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी