जिला प्रशासन द्वारा वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कुल्लू जिला के दूरदराज लाहुली थाच में भेड़पालको को पहुंचाया राशन।

 जिला प्रशासन द्वारा वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कुल्लू जिला के दूरदराज लाहुली थाच में भेड़पालको को पहुंचाया राशन।


उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि कुल्लू जिले के दूरदराज क्षेत्रों में आज दूसरे दिन भी वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा राशन सामग्री पहुंचाई गई।उन्होंने कहा कि आज जिले के दूरस्थ लाहुली थाच में भेड़ पालको व शेंशर में वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा 31 क्विंटल राशन पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि लाहुली थाच में भेड़ -बकरियों की देख रेख कर रहे भेड़ पालको ने जिला प्रशासन से आग्रह किया था कि लाहुली थाच में भेड़ पालको के पास राशन खत्म होने की कगार पर है।रास्ते अबरुद्ध होने के कारण यहां तक खाद्य सामग्री ले जाना कठिन है।ओर भेड़ पालको ने प्रशासन से चौपर के द्वारा खाद्य सामग्री पहुचाने का आग्रह किया था।जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार के माध्यम से वायुसेना के अधिकारियों से राशन सामग्री पहुचाने का आग्रह किया था।

गत दिवस भी वायुसेना द्वारा लाहुली थाच में खाद्य सामग्री पहुचाने का प्रयास किया गया था। पर मौसम खराब रहने के कारण गत दिवस सफलता नही मिल पाई थी।

गर्ग ने बताया कि आज वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने सुबह के समय लाहुली थाच के लिए राशन के साथ उड़ान भरी व भेड़ पालको को राशन सामग्री पहुचाने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि एक अन्य उड़ान भर कर जिले की दूर दराज गांव शेंशर में भी खाद्य सामग्री भेजी गई। जो साथ लगती उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लोगों को वितरित की जाएगी। ताकि लोगो को राशन की कोई कमी न हो।

 उपायुक्त ने कहा कि जिले में भारी वर्षा के कारण बाढ़ व भूस्खलन से इन दूर दराज क्षेत्रों को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गये ।

 उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने वायुसेना के अधिकारियों का आपदा की इस दुःखद घड़ी में सहायता के लिए आभार ब्यक्त किया।

 उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह भी वायु सेना द्वारा जिले के दूरदराज गांव में राशन सामग्री पहुचाने के साथ चिकित्सको के दल को भी पहुचाने में सहायता की थी


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी