संदेश

राजस्थान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ट्रक की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर,ट्रक चालक मौके से फरार

चित्र
ट्रक की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर,ट्रक चालक मौके से फरार  राजस्थान : राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देवनगर कॉलोनी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। सीकर से रींगस की तरफ आ रहा मूंगफली से भरा तेज रफ्तार ट्रक चारा ले जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर दो हिस्सों में टूट गया और उसके परखच्चे हाईवे पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक पंजाब निवासी, नाजिर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल चालक को तुरंत कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर के मलबे को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे से एनएच-52 पर कुछ समय तक जाम की स्थिति भी बनी रही।

ट्रेन में बेटी को बचाने के चक्कर में गर्भवती मां की भी हुई मौत, भाई की शादी शामिल होने जा रही थी

चित्र
ट्रेन में बेटी को बचाने के चक्कर में गर्भवती मां की भी हुई मौत, भाई की शादी शामिल होने जा रही थी  राजस्थान : 13 नवंबर की दोपहर यादगिरी - नालवर रेलवे स्टेशन के बीच गांव के कुछ बच्चे पशु चराने गए थे. उन्होंने झाड़ियों में दो शव पड़े देखे. ग्रामीणों ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी. पुलिस ने शव बरामद किए और पहचान के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर डाले. वीडियो देखकर मांगीलाल ने शव की पहचान की. पुष्पा देवी 5 महीने की गर्भवती थीं. पोस्टमॉर्टम के दौरान उनके पेट से 5 महीने का भ्रूण भी निकाला गया. आपको बता दें कि राजस्थान के जालोर के बासड़ा-धनजी निवासी मांगीलाल देवासी 35 वर्षीय आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में मोबाइल एसेसरीज का होलसेल व रिटेल व्यापार करते हैं. 22 नवंबर को उनके साले की शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए मांगीलाल ने पत्नी पुष्पा देवी 32 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र 9 वर्षीय और बेटी रवीना 5 वर्षीय के साथ 9 नवंबर को ट्रेन पकड़ ली. मांगीलाल अपने परिवार के साथ ट्रेन संख्या 22690 से अनंतपुर से अहमदाबाद जा रहा था। रात करीब 11:30 बजे यादगिरी और नालवर  के बीच बेटी रवीना को बाथरूम जाना था. मां...

मां को कलयुगी बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला, इन्सानियत को शर्मसार करने वाली घटना

चित्र
मां को कलयुगी बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला, इन्सानियत को शर्मसार करने वाली घटना  राजस्थान : मनवता को शर्मसार करने वाली वाली यह घटना राजस्थान के जयपुर से निकलकर सामने आई है यह सोमवार सुबह की है जिसमें नवीन नाम के एक युवक ने संतोष देवी नाम की अपनी मां की जान ले ली. इस हमले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बेटा अपनी मां पर इतने घूंसे चलाता है कि जिससे उसकी मौत हो जाती है. डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि कल, सोमवार 15 सितंबर को घर में सिलेंडर खत्म होने के बाद मां ने नवीन को सिलेंडर लाने के लिए कहा. इस मामूली सी बात पर वह बौखला गया और उसने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक महिला संतोष देवी अपने बेटे नवीन और दो बेटियों के साथ जयपुर के करधनी थाना इलाके के अरुण मार्ग में रहती थी. उसके पति लक्ष्मण सिंह 10 साल पहले सेना से रिटायर हुए थे और अभी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं. हमले वाले दिन वह भी घर में मौजूद थे. फरवरी में उनकी दोनों बेटियों की शादी तय थी. परिवार मूलतः हरियाणा का रहने वाला है. "Himachal Media - Apps on Google Play Download"

उदयपुर में भीषण सड़क हादसे में राजसमंद की विधायक दीप्ति माहेश्वरी गंभीर रूप से घायल, ICU में भर्ती

चित्र
उदयपुर में भीषण सड़क हादसे में राजसमंद की विधायक दीप्ति माहेश्वरी गंभीर रूप से घायल, ICU में भर्ती  ( उदयपुर/राजसमंद ) राजस्थान के उदयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजसमंद से भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और वर्तमान में वे उदयपुर के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। हादसा कैसे हुआ जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात विधायक दीप्ति माहेश्वरी राजसमंद से उदयपुर आ रही थीं। इसी दौरान अंबेरी के पास उनकी कार को दूसरी कार ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई और बड़ा हादसा हो गया। विधायक को लगी गंभीर चोटें हादसे में विधायक दीप्ति माहेश्वरी की पसलियों में गंभीर चोट आई है। साथ ही उनके हाथ और पैर में भी फ्रैक्चर और गहरी चोटें बताई जा रही हैं। हादसे के समय उनके साथ कार में मौजूद निजी सहायक जय कनोजिया और ड्राइवर बबलू को भी सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरं...

जोधपुर: व्याख्याता संजू बिश्नोई ने मासूम बेटी संग लगाई आग, दोनों की दर्दनाक मौत

चित्र
जोधपुर: व्याख्याता संजू बिश्नोई ने मासूम बेटी संग लगाई आग, दोनों की दर्दनाक मौत – दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस जांच में जुटी जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र के सरनाडा गांव में शुक्रवार को घटी दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां 32 वर्षीय स्कूल व्याख्याता संजू बिश्नोई ने अपनी तीन वर्षीय बेटी यशस्वी के साथ खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस दिल दहला देने वाली घटना में जहां मासूम बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं गंभीर रूप से झुलसी संजू ने शनिवार सुबह एमजीएच की बर्न यूनिट में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। स्कूल से लौटकर घर में लगाई आग पुलिस के अनुसार, संजू शुक्रवार दोपहर स्कूल से छुट्टी लेकर घर लौटी थी। घर पहुंचने के बाद उसने कुर्सी पर बैठकर खुद और अपनी बेटी पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। देखते ही देखते दोनों आग की लपटों में घिर गईं। उस समय घर में पति और ससुराल वाले मौजूद नहीं थे। जब ग्रामीणों ने घर से धुआं उठता देखा तो अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी। पीहर और ससुराल पक्ष में शव को ल...

भीलवाड़ा के बिजोलिया में 13 वर्षीय छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम

चित्र
  भीलवाड़ा के बिजोलिया में 13 वर्षीय छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां महज 13 साल की एक स्कूली बच्ची की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव और स्कूल को शोक में डुबो दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम कृष्ण बेरवा था। बुधवार को छुट्टी के बाद वह स्कूल से घर लौट रही थी। जैसे ही वह गेट के पास पहुंची, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। साथ चल रहे बच्चों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन उसकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। अस्पताल ले जाने पर भी नहीं बची जान घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और शिक्षक मौके पर पहुंचे और बच्ची को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे तुरंत सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला जन्मजात हृदय रोग से जुड़ा प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यही संकेत मिले हैं कि अचानक आए हार्ट अटैक से ही बच्ची की मौत हुई है। हालांकि परिजन अब...

नवांशहर ग्रेनेड हमले के आरोप में बीकेआई के पांच आतंकी गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी शामिल

चित्र
नवांशहर ग्रेनेड हमले के आरोप में बीकेआई के पांच आतंकी गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी शामिल  जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल के पांच सदस्यों को राजस्थान के टोंक और जयपुर जिलों से गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी 7 अगस्त को नवांशहर में ठेके पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल थे। पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान में बैठे बीकेआई संचालक हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के आदेश पर विदेश में मौजूद हैंडलर मन्नू अगवान, गोपी नवांशहरिया और जीशान अख्तर चला रहे थे। आरोपियों के पास से एक 86पी हैंड ग्रेनेड, .30 बोर पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद किए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले इनसे ग्रेनेड हमले करवाने की साजिश थी, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक नरोलिया, सोनू कुमार उर्फ काली और तीन नाबालिगों के रूप में हुई है। फायरिंग में एक आरोपी घायल ...

स्मैक तस्करी में 50 वर्षीय महिला की गिरफ्तारी, बेटा फरार

चित्र
स्मैक तस्करी में 50 वर्षीय महिला की गिरफ्तारी, बेटा फरार – यमुनानगर के मलिकपुर खादर से चौंकाने वाला मामला उजागर यमुनानगर: जिले के मलिकपुर खादर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक अधेड़ उम्र की महिला पिछले दो वर्षों से अपने बेटे के साथ मिलकर स्मैक की तस्करी का धंधा चला रही थी। महिला की पहचान शमीम अहमद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। महिला के बेटे फिरोज के साथ मिलकर चल रहे इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश उस वक्त हुआ, जब एंटी नारकोटिक सेल को इस महिला की गतिविधियों की गोपनीय सूचना मिली गुप्त सूचना के बाद हुई छापेमारी जैसे ही एंटी नारकोटिक सेल को पुख्ता सूचना मिली कि मलिकपुर खादर निवासी शमीम अहमद अपने घर से स्मैक की बिक्री कर रही है, टीम ने तुरंत एक विशेष अभियान के तहत छापेमारी की योजना बनाई। टीम में महिला हेड कांस्टेबल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी शामिल थे। रविवार को की गई रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला के घर से 254 ग्राम स्मैक बरामद की। छापे के दौरान शमीम का बेटा फिरोज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार क...

जगुआर ट्रेनर फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलट हुए शहीद

चित्र
जगुआर ट्रेनर फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलट हुए शहीद भारतीय वायुसेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह एक टू-सीटर जगुआर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था, जो नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दोपहर 12:40 बजे के करीब चुरू जिले के पास इसका नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और यह जमीन पर आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान के गिरते ही उसमें जोरदार विस्फोट हुआ और मलबा दूर-दूर तक बिखर गया। चुरू के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि घटनास्थल से शवों के क्षत-विक्षत अवशेष बरामद किए गए हैं। हादसे के तुरंत बाद वायुसेना की एक टीम और सेना का हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा। हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी गई है। यह हादसा राजस्थान के चुरू जिले में बुधवार दोपहर को हुआ भारतीय वायुसेना का एक जगुआर ट्रेनर फाइटर जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में वायुसेना के दोनों पायलट शहीद हो गए। इनमें एक पायलट रोहतक निवासी स्क्वॉड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) थे।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आसमान में पहले विमान की तेज आवाज सुनी। कुछ ही सेकेंड में जोरदार धमाका हुआ और विमान ख...

दो मासूमों संग दंपती ने की आत्महत्या, पानी के टंकी में मिले शव

चित्र
दो मासूमों संग दंपती ने की आत्महत्या, पानी के टंकी में मिले शव  प्राथमिक जांच में यह मामला सामूहिक आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. आसपास के परिवारों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है ताकि ये पता चल सके कि परिवार किसी तरह के तनाव, आर्थिक परेशानी या अन्य किसी गंभीर समस्या से गुजर रहा था या नहीं. यह मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र से उस समय निकलकर सामने आया जब बुधवार सुबह तब सामने आई जब पड़ोसियों ने घर में बच्चों की सामान्य चहल-पहल नहीं देखी. अनहोनी की आशंका होने पर कुछ लोगों ने घर के भीतर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए. घर के पानी के टंक में चारों शव तैरते हुए नजर आए. तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई.मौके पर पहुंची शिव थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को टांके से बाहर निकाला. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गह...

गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया,STF के 2 जवानों को लगी गोली

चित्र
गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया,STF के 2 जवानों को लगी गोली यमुनानगर के कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा मारा गया: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने एनकाउंटर किया; STF के 2 जवानों को भी गोली लगी,2 लाख का रखा था ईनाम  गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया है। इस गोलीबारी में STF के 2 जवान भी घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोमिल वोहरा पर यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र में शांतनु हत्याकांड जैसे संगीन अपराधों के आरोप थे। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और कई आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। अंबाला STF के DSP अमन कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। बॉर्डर इलाके में होने की सूचना पर एक्शन जानकारी के अनुसार, हरियाणा STF को गुप्त सूचना मिली थी कि रोमिल वोहरा दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास मौजूद है। इसके बाद STF ने इलाके में घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान जैसे ही STF ने रोमिल को घेरने की कोशिश की, उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी क...

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का जासूस राजस्थान से गिरफ्तार

चित्र
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का जासूस राजस्थान से गिरफ्तार  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे के निवासी कासिम को गिरफ्तार किया दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया जा रहा है कि कासिम का भाई भी आईएसआई का जासूस  कासिम ने अपनी गिरफ्तारी के बाद स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान को भारत की सैन्य गतिविधियों और अन्य संवेदनशील जानकारी भेजता था। पुलिस ने उसके पास से कुछ डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनसे यह पुष्टि होती है कि वह आईएसआई के लिए काम कर रहा था। यह गिरफ्तारी ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई है, जिसमें भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, हरियाणा के मेवात से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जो पाकिस्तान में प्रशिक्षित था और आईएसआई को खुफिया जानकारी भेजता था। यह घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारत में अपनी जासूसी गतिविधियों को बढ़ा रही है, और भारतीय सुरक्षा बल इन गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली पुल...

अस्थि विसर्जन के लिए गए 6 लोग गंगा में बहे

चित्र
अस्थि विसर्जन के लिए गए 6 लोग गंगा में बहे  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र स्थित कछला घाट पर भरतपुर से अस्थि विसर्जन के लिए आए एक ही परिवार के छह लोग गंगा में बह गए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब अस्थि विसर्जन के बाद कुछ लोग दोबारा नहाने के लिए नदी में उतरे. भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी अमरीश सिंह का 6 दिन पहले निधन हो गया था. उनके परिजनों के साथ गांव के 30 से 35 लोग अस्थि विसर्जन के लिए 35 सदस्यों के साथ बदायूं के कछला घाट अस्थि विसर्जन के लिए गए थे. अस्थि विसर्जन के बाद अन्य लोग दोबारा गंगा जी में स्नान करने के लिए उतरे तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण 17 वर्षीय सुमित, 16 वर्षीय सुमीर, 20 वर्षीय दीवान, 18 वर्षीय मोनू, 21 वर्षीय गौरव और नीतू नाम की एक महिला गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. घाट पर मौजूद गोताखोरों ने एक महिला सहित चार युवकों को बचा लिया बाकी दो युवक पानी में वह गए. सूचना पर पहुंची उझानी थाना पुलिस ने लापता युवकों की तलाश गोताखोरों के सहयोग से की जा रही है. घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. महिलाएं दे...

झुंझुनूं के जवान हुआ शहीद, आज आएगा पार्थिव शरीर जवान का

चित्र
झुंझुनूं के जवान हुआ शहीद, आज आएगा पार्थिव शरीर जवान का खेतड़ी के बेसरड़ा गांव निवासी नायक मदन सिंह 20 ग्रेनेडियर में तैनात थे. वह पिछले दिनों ही गांव में छुट्टियों पर आए हुए थे, लेकिन जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हुए और तनाव बढा तो सभी सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी. उसी वक्त अर्जेंट कॉल पर छुट्टी पूरी होने से पहले नायक मदन सिंह गुर्जर ड्यूटी पर जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर लौटे थे. उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के गुरेज इलाके थी.मदन सिंह गुर्जर 26 सितंबर 2010 में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे. इसके बाद वह लांस नायक बने और दो साल पहले नायक के पद पर पदोन्नत किए गए थे. मदन सिंह के पिता मालाराम किसान और माता घोघड़ी देवी गृहिणरी है. 35 वर्षीय नायक मदन सिंह गुर्जर के एक 13 साल का बेटा प्रिंस है. पिछले साल ही प्रिंस की पढ़ाई के लिए उनकी पत्नी अनिता और बेटा जयपुर में रहने लगे थे. तीन भाइयों में सबसे बड़े सूबेदार हंसराज हैं. वही, सबसे छोटा भाई कप्तान गुर्जर दिल्ली में अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पद पर कार्यरत है. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चिड़ावा सुरेश जांगिड़...

ट्रेन के आगे कूद कर शिक्षिका ने दी जान, 4 व 12 साल के बेटे को छोड़ गई पीछे

चित्र
ट्रेन के आगे कूद कर शिक्षिका ने दी जान, 4 व 12 साल के बेटे को छोड़ गई पीछे रेलवे फाटक बंद होने के चलते एक बस फाटक पर रुकी हुई थी। उसी बस में बैठी अर्चना जांगिड़ अचानक नीचे उतरीं और तेजी से रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ीं। वहां पहुंचकर उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के सामने से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। यह सब इतना अचानक हुआ कि पास में खड़ा एक युवक उन्हें बचाने के लिए दौड़ा भी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ट्रेन की चपेट में आने से अर्चना उछलकर दूर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। बाद में मृतका के परिजनों को सूचित किया गया।मृतका अर्चना जांगिड़ झुंझुनूं जिले के साह मार्केट स्थित जांगिड़ गेस्ट हाउस की निवासी थी। उन्होंने 5 जनवरी 2013 को अजाड़ी कलां के बालिका विद्यालय में शिक्षिका के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। इसके बाद 11 जनवरी 2021 को उनका स्थानांतरण राजकीय सेठ रघुनाथ पोद्दार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जहां वे गणित विषय पढ़ाती थी। विद्यालय स्टाफ औ...

6 दिन पहले हुई थी शादी,सड़क हादसे में हुई मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्य

चित्र
6 दिन पहले हुई थी शादी,सड़क हादसे में हुई मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्य  नाड़ा तोड़ बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, टक्कर मारने के बाद भी ना थमी बोलेरो, तकरीबन सौ फीट तक इलाके में खून के निशान मिले, यह हादसा सोमवार दोपहर हुआ सड़क हादसे ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत, उनमें एक पति-पत्नी भी शामिल   यह दु:खद हादसा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से उभर कर सामने आया है। जानकारी देते हुए खमेरा थाना पुलिस ने बताया कि नाड़ा तोड़ घाटी में बोलेरो ने बाइक को पीछे से भयंकर टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद भी बोलेरो थमी नहीं वह बाइक सवारों को रौंदते हुए चली गई। पुलिस ने बताया कि करीब सौ फीट तक इलाके में खून के निशान मिले हैं। बाइक पर सुनील, अंजू और अंजू का भाई कन्हैया सवार था। तीनों अपने किसी रिश्तेदार के यहां खमेरा पाड़ा इलाके की ओर जा रहे थे। छह दिन पहले ही अंजू और सुनील की शादी हुई थी। अभी तो हाथ की मेंहदी तक नहीं निकली थी। सुनील और अंजू को एक साथ एक ही चिता पर विदा करने की तैयारी है। गांव और कस्बे में मातम छाया हुआ है। सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर पुलिस ने बोलेरो जब्त कर ली है। ...

चार महीने पूर्व हुई थी शादी शहीद जवान रामबाबू की

चित्र
चार महीने पूर्व हुई थी शादी शहीद जवान रामबाबू की   शहीद जवान रामबाबू सिंह सीवान के बड़हरिया प्रखंड के वसिलपुर गांव के रहने वाले थे. उनके पिता स्व. रामविचार सिंह हरिहरपुर पंचायत के उप मुखिया रह चुके थे. रामबाबू सिंह के एक भाई अखिलेश सिंह झारखंड के हजारीबाग में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं. शहीद रामबाबू सिंह के ससुर ने बताया कि उनकी जोधपुर में पोस्टिंग हो चुका था. हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी के दौरान उन्हें रोक लिया गया था. कल (12 मई, 2025) दिन में 10 बजे के करीब रामबाबू सिंह की उनकी पत्नी अंजलि से बातचीत हुई थी. उस समय तक वो ठीक थे.शहीद जवान रामबाबू सिंह की शादी करीब चार महीने पूर्व ही हुई थी। गांव के लोग उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं. शाम तक या कल बुधवार को पार्थिव शरीर आ सकता है. शहीद जवान की परिजनों ने बताया कि रामबाबू बचपन से ही देशभक्त के जज्बे से भरे हुए थे. वे आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे थे. घटना के बाद गांव के लोगों की आंखें नम हैं. लोग गर्व भी कर रहे हैं. शहीद जवान रामबाबू सिंह के ससुर सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके दामाद भ...

7 साल की मासूम की गई जान, शादी समारोह में नाइट्रोजन धुएं वाले ठंडे बर्तन में गिरी

चित्र
7 साल की मासूम की गई जान, शादी समारोह में नाइट्रोजन धुएं वाले ठंडे बर्तन में गिरी, खुशियाँ बदली मातम में  राजगढ़ जिले के खुजनेर कस्बे में नाइट्रोजन धुएं वाले इवेंट ने 7 साल की मासूम की जान ले ली. विवाह समारोह के दौरान यह इवेंट जानलेवा साबित हुआ, जिसके बाद परिवार और स्थानीय लोग ऐसे खतरनाक इवेंट्स पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. घटना 6 मई को हुई, जब वरमाला की रस्म से पहले वर-वधू की इंट्री के लिए इवेंट मैनेजर ने नाइट्रोजन धुएं वाली सामग्री से भरा ठंडा बर्तन रखा था, ताकि धुएं के बीच फोटो सेशन हो सके. इसी दौरान समारोह में शामिल बाढ़गांव की मासूम वाहिनी गुप्ता उस बर्तन में गिर गई और करीब 80 प्रतिशत झुलस गई. उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर गंभीर हालत के कारण इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रेफर किया गया.   पांच दिन तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार रात वाहिनी ने दम तोड़ दिया. वाहिनी के पिता राजेश गुप्ता ने बताया, हम परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने गए थे. वहां केमिकल से भरा बर्तन रखा था, जिसमें वाहिनी खेलते-खेलते गिर गई. प्राथमि...

ड्यूटी पर लौट रहे मेजर की गाड़ी का फटा टायर, पत्नी की हुई मौत, बेटी गंभीर घायल

चित्र
ड्यूटी पर लौट रहे मेजर की गाड़ी का फटा टायर, पत्नी की हुई मौत, बेटी गंभीर घायल मेजर विक्रम गुप्ता मूल रूप से दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके के निवासी हैं। हाल ही में वे अपनी पत्नी वैशाली और बेटी के साथ कोटा गए हुए थे। तभी उन्हें सेना मुख्यालय से सूचना मिली कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई है और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटना होगा।कोटा से दिल्ली लौटते समय जब वे अलवर के नौगांवा क्षेत्र में 82 नंबर पुलिया के पास पहुंचे, तभी उनकी कार का टायर अचानक फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और वैशाली व बेटी रिहाना सड़क पर जा गिरीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। रिहाना की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सेना में सेवा दे रहे मेजर विक्रम इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। एक ओर उन्हें देश सेवा के लिए मोर्चे पर जाना है, दूसरी ओर परिवार में ऐसा गम। घटना के बाद सेना और परिजनों में शोक की लहर है। 

पाकिस्तानी हमले में वायु सेना का जवान शहीद, पत्नी, 8 वर्षीय बेटी, 5 वर्षीय बेटा छोड़ गए

चित्र
पाकिस्तानी हमले में वायु सेना का जवान शहीद, पत्नी, 8 वर्षीय बेटी, 5 वर्षीय बेटा छोड़ गए  नए मकान का किया था गृह प्रवेश अभी, वायु सेना में उधमपुर तैनात थे, 15 अप्रैल को परिवार सहित ड्यूटी पर लौटे थे,  पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ उधमपुर में रह रहा था। अभी तक उनकी मां को शहादत की खबर नहीं दी,  यह जवान राजस्थान के मंडावा क्षेत्र के मेहरादासी गांव के रहने वाला सुरेन्द्र कुमार जम्मू कश्मीर के उधमपुर के 39 विंग एयर बेस में तैनात मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार मोगा के शहीद होने की पुष्टि जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने की है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली है कि सुरेंद्र कुमार शहीद हो गए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ उधमपुर में रह रहा था। अभी तक उनकी मां को शहादत की खबर नहीं दी गई है। उनके पिता शिशुपाल सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे और अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुरेन्द्र 29 मार्च को गा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: