माननीय सर्वोच्च न्यायालय व पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नूरपुर पुलिस का 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान - Smachar

Header Ads

Breaking News

माननीय सर्वोच्च न्यायालय व पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नूरपुर पुलिस का 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान

माननीय सर्वोच्च न्यायालय व पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नूरपुर पुलिस का 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान


नूरपुर : विनय महाजन /

 माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा एवं स्कूली बच्चों के लिए कानून जागरूक अभियान 

 नूरपुर प्रदेश मे नूरपुर पुलिस की विशेष मुहिम स्कूली बच्चों एवं यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अव अम्लीजामा पहनाएगी l इसके लिए जिला पुलिस नूरपुर ने पुलिस जिला अधीक्षक कुलभूषण वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक पुलिस जिला नूरपुर में 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत स्कूल बसों, टैक्सियों एवं वाणिज्यिक वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके स्कूली बच्चों एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके l नूरपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सभी वैधानिक दस्तावेज पूर्ण रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें।सुरक्षा में सहयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं