प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला होने से क्षेत्र में दशहत का माहौल

 प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला होने से क्षेत्र में दशहत का माहौल 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक पुलिस अधिकारी पर ड्यूटी के दौरान कुल्हाड़ी से हमला किये जाने का समाचार क्षेत्र में चर्चित है l यह वारदात जिला पुलिस नूरपुर के तहत पुलिस थाना फतेहपुर क्षेत्र में एक शिकायतकर्ता द्वारा 112 पुलिस हेल्पलाइन पर किये जाने के वाद प्राप्त शिकायत की जांच के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया l गत 25 जनवरी की बीती रात 112 पुलिस हेल्पलाइन पर महिला इंद्र बाला, निवासी तुहाड़ पंचायत (हटली) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाने के वाद सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस के जांच अधिकारी ए एस आई इंद्र सिंह पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दीl जांच के दौरान अचानक शिकायतकर्ता महिला का पति बुद्धि सिंह मौके पर पहुंचा और उसने जांच अधिकारी ए एसआई इंद्र सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोपी को मोके पर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन हमले के दौरान कुल्हाड़ी एएसआई इंद्र सिंह के सिर पर लग गई जिससे उन्हें चोट आई और खून बहने लगा ।मौके पर मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस कर्मियों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई । हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने बुद्धिमता दिखाते हुए उसे कुछ ही समय बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गईं है l पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला जिला पुलिस नूरपुर के तहत फतेहपुर थाने में एफ आई आर नंबर 13 मे विभिन्न धारा 109.132.121(1) बी एन एस मैं पंजीकृत किया गया हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति