समकड़ के संचित शर्मा बने सेना में लेफ्टिनेट,
समकड़ के संचित शर्मा बने सेना में लेफ्टिनेट,
28 मार्च को देंगे ज्वाइनिंग
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
आपको बता दें उपमंडल फतेहपुर की पंचायत धमेटा के गांव समकड़ के करीब 22 वर्षीय युवा सेना में लेफ्टिनेट नियुक्त हुए हैं जोकि 28 मार्च को मुंबई में अपनी ज्वाइनिंग देंगे.
एक भेंटवार्ता में संचित शर्मा ने कहा जो सपना उन्होने संजोय कर रखा था वह पूरा हो गया है.
कहा उनकी वाहरवी कक्षा तक की शिक्षा कमेंट मैंसा स्कूल देहरी से रही है.
उसके बाद उन्होने हमीरपुर से मकेनिकल इंजिनियरिंग की,
उसके बाद गया से पास आउट हुआ हैं.
उन्होने युवाओं से आहबान किया कि जिंदगी में कुछ भी हासिल करना हो तो प्रयास जारी रखें.
क्योंकि प्रयासो से ही कामयाबी मिलती है.
उन्होने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता -पिता व सहपाठियो व दोस्तों को दिया.
जोकि अच्छा मार्गदर्शन करते रहे.
वहीं संचित के परिजनों ने भी बेटे की इस उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर की है.
वहीं स्थानीय युवा समाजसेवी सन्नी ठाकुर ने कहा संचित का लेफ्टिनेट चयन होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.
उन्होने युवाओं से भी अपील की है कि वह भी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें साथ ही ऐसे युवाओं से प्रेरणा लें जो इतनी कम उम्र में इस मुकाम तक पहुंचे हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें