भ्रष्टाचार से पैसा एकत्र कर दिल्ली में बैठे राजनीतिक परिवार को खुश करने में जुटी है सरकार - कर्ण नंदा

 भ्रष्टाचार से पैसा एकत्र कर दिल्ली में बैठे राजनीतिक परिवार को खुश करने में जुटी है सरकार - कर्ण नंदा


शिमला : गायत्री गर्ग /

हिमाचल भाजपा प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिवर आयोजित कर रही है. इस दौरान कुसुम्पटी शहरी मंडल में भी प्रशिक्षण शिवर आयोजित किया गया. इस दौरान हिमाचल भाजपा मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार से पैसा एकत्रित करके दिल्ली में बैठे एक राजनीतिक परिवार को खुश करने में लगी हुई है.  


हिमाचल भाजपा मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के कई जो मंत्री हैं जो अपना मानसिक संतुलन खो चूके हैं. उन्होंने कहा कि 465 करोड़ तो आज ही हिमाचल प्रदेश को मिले हैं. एक हफ्ता पहले 255 करोड़ के आसपास नितिन गडकरी के महकमे से मिले थे. पीछले तीन वर्ष से जब से कांग्रेस की सरकर हिमाचल प्रदेश में ई है तब से 2.12 लाख करोड़ हिमाचल प्रदेश को मिला है. प्रदेश में 57 नेशनल हाईवे के कमरचल रहे हैं जिस पर 43000 करोड़ का काम पूर्ण हो चुका है. कर्ण नंदा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके मुख्यमंत्री और इनके नेता आपस में विभाजित हैं और कई नेता तो वीसर्जित हो गए हैं. हाल ही में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का दर्द भी छलका. उन्हें कहा कि कांग्रेस पार्टी में सच बोलना भी अपराध है, उसकी भी सजा मिलती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार से पैसा एकत्रित करके दिल्ली में बैठे एक राजनीतिक परिवार को खुश करने में लगी हुई है. सब उसी परिवार की परिक्रमा में लगे हुए हैं और कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग