पुलिस थाना नूरपुर में दर्ज चोरी के मामले में सफलता, आरोपी गिरफ्तार व चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद
पुलिस थाना नूरपुर में दर्ज चोरी के मामले में सफलता, आरोपी गिरफ्तार व चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत पुलिस थाना नूरपुर में शिकायतकर्ता रजनीश कुमार पुत्र विशम्बर दास, निवासी गांव कमनाला, डाकघर भलेटा जिला कांगड़ा (हि.प्र.) की शिकायत पर मोटरसाईकिल चोरी होने का मामला अभियोग संख्या 72/26 दिनांक 02.03.26 धारा 303(2), 3(5) बनस में पंजीकृत किया गया था । यह जानकारी पुलिस जिला अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर में एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि उपरोक्त अभियोग की जाँच के दौरान यह पाया गया कि पुलिस थाना नूरपुर में पहले से ही हुई चोरी में पंजीकृत अभियोग संख्या 66/26 दिनांक 25.02.26 धारा 303(2) बनस में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार पुत्र तरवीज सिह गांव टिपरी जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश भी अभियोग संख्या 72/26 दिनांक 02.03.26 धारा 303(2), 3(5) बनस में शामिल है । इसी अभियोग में उपरोक्त आरोपी अभिषेक कुमार का दूसरा साथी अनिल कौंडल भी शामिल था, जिसे अभियोग संख्या 72/26 अधीन धारा 303(2), 3(5) बनस में पूछताछ हेतु वुलाया गया था । आरोपी अनिल कौण्डल पुत्र अमरीक सिह गांव जसूर, तहसील जिला काँगडा से पेशेवर ढ़ग से की गई पूछताछ पर कार्यवाही करते हुये व साक्ष्यों की गहन जाँच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पाया गया कि आरोपी ने अभिषेक कुमार उपरोक्त के साथ मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है । आरोपी अनिल कौंडल के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाईकिल को बरामद करने में भी सफलता हासिल की है व आरोपी द्वारा किए गए अपराध के सावित होने पर आरोपी उपरोक्त अनिल कौंडल को अभियोग संख्या 72/26 में नियमानुसार गिरफतार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । गौरतलव है कि आरोपी अभिषेक कुमार पहले से ही सव-जेल नूरपुर में पुलिस थाना नूरपुर में पंजीकृत अभियोग संख्या 66/26 दिनांक 25.02.26 धारा 303(2) बनस में बन्द है, जिससे पूछताछ करने हेतु न्यायिक हिरासत से पुलिस हिरासत में लिए जाने के लिए नियमानुसार आगामी कार्यावाही अमल में लाई जा रही है जांच के दौरान यह पाया गया है कि यह एक संगठित गिरोह है जो नूरपुर व उसके आस-पास के ईलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल है । पूछताछ करने पर यह पाया गया है कि इस गिरोह द्वारा पुलिस जिला नूरपुर के साथ लगती जिला चम्वा की सीमा से भी वाहन चोरी की घटनओं को अंजाम दिया गया है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें