शिमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: प्रथम महिला थाना ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा महिला को ढूंढकर परिवार से मिलाया

 शिमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: प्रथम महिला थाना ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा महिला को ढूंढकर परिवार से मिलाया


शिमला : गायत्री गर्ग /

जिला पुलिस शिमला के प्रथम महिला पुलिस थाना (BCS) ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक 47 वर्षीय गुमशुदा महिला को मात्र 24 घंटों के भीतर सकुशल ढूंढ निकालने में सफलता हासिल की है। महिला को आधिकारिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।


घटना का विवरण:"

दिनांक 01.03.2026 को शिकायतकर्ता कुमारी तनुजा (निवासी ठाकुर निवास, BCS, शिमला) ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी माता,  मानसी (47 वर्ष), दिनांक 28.02.2026 की शाम लगभग 6:00 बजे BCS डायमंड क्षेत्र से अचानक लापता हो गई हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस की मदद ली।


पुलिस की कार्रवाई:

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना BCS की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। आधुनिक तकनीक और स्थानीय सूचना तंत्र के प्रभावी तालमेल से पुलिस टीम ने महिला को 24 घंटे के भीतर ट्रैक कर लिया। महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ पाई गई हैं।

"शिमला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। हम जनता से अपील करते हैं कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या अपने नजदीकी थाना में दें।"

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग