नूरपुर: बृजराज मंदिर में उमड़ा यादों का सैलाब, 50 साल बाद मिले 1975 बैच के सहपाठी

 नूरपुर: बृजराज मंदिर में उमड़ा यादों का सैलाब, 50 साल बाद मिले 1975 बैच के सहपाठी


 नूरपुर : विनय महाजन /

स्थानीय ऐतिहासिक बृजराज मंदिर के प्रांगण में आज एक अभूतपूर्व और भावुक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में सन् 1966 से 1975 तक पहली से ग्यारहवीं कक्षा तक साथ पढ़े पुराने सहपाठियों ने हिस्सा लिया। लगभग पाँच दशकों के लंबे अंतराल के बाद जब पुराने दोस्त एक-दूसरे से मिले, तो बचपन की यादें ताज़ा हो उठीं।

दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि समारोह की शुरुआत अत्यंत भावुक क्षणों के साथ हुई। उन पुराने सहपाठियों को याद किया गया जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी याद में सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मिलन समारोह में 64 से अधिक सहपाठियों ने भाग लेकर इसे यादगार बनाया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान और इसी बैच के सहपाठी दविंदर शर्मा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम के दौरान शानदार लंगर सेवा का आयोजन किया गया।

सफलता का श्रेय और धन्यवादकार्यक्रम के समापन पर डॉक्टर संजीव गुलेरीया ने सभी मित्रों का आभार प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर