लडभड़ोल को दो साल बाद मिला नायब तहसीलदार, राम पाल बाल्यानी ने संभाला कार्यभार

 लडभड़ोल को दो साल बाद मिला नायब तहसीलदार, राम पाल बाल्यानी ने संभाला कार्यभार


मंडी : अजय सूर्या /

तहसील लडभड़ोल में पिछले दो वर्षों से खाली चल रहे नायब तहसीलदार के पद पर आखिरकार नियुक्ति हो गई है। राम पाल बाल्यानी ने विधिवत रूप से पदभार संभाल लिया है, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

लंबे समय से पद रिक्त होने के कारण स्थानीय लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब नई नियुक्ति के बाद प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पदभार ग्रहण करने के बाद नायब तहसीलदार राम पाल बाल्यानी ने बताया कि उनकी नियुक्ति सरकार द्वारा री-एंप्लॉयमेंट के तहत की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता को अब अपने राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय में लंबित पड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। खासकर इंतकाल, निशानदेही और तकसीम जैसे वर्षों से लंबित मामलों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि आम जनता से जुड़े दैनिक कार्यों को भी बिना किसी देरी के त्वरित गति से निपटाया जाएगा, ताकि लोगों को पारदर्शी और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर