शिव शक्ति सेवा मंडल की त्रैमासिक बैठक संपन्न

शिव शक्ति सेवा मंडल की त्रैमासिक बैठक संपन्न,दूसरे मोक्ष धाम के निर्माण और पुल की मरम्मत का लिया गया अहम निर्णय


मंडी : अजय सूर्या /

 लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के शिव शक्ति सेवा मंडल नागेश्वर महादेव कुडड की एक त्रैमासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को नागेश्वर महादेव कुडड में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल के प्रधान संजीव शर्मा ने की। बैठक के दौरान विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से श्मशान घाट के उत्थान और विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में शिव शक्ति सेवा मंडल के प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि इस त्रैमासिक बैठक में सर्वसम्मति से कुछ निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए एक और दूसरे मोक्ष धाम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, पुराने मोक्ष धाम के जीर्णोद्धार का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए एक दूसरे मोक्ष धाम का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में मौजूद पुराने श्मशान घाट की भी आवश्यक मरम्मत करवाई जाएगी। मोक्ष धाम के साथ लगते लोक निर्माण विभाग के मार्ग पर बने पुल की भी मरम्मत करने का निर्णय लिया गया है ताकि आवागमन सुचारू हो सके। प्रधान संजीव शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि उन्होंने फिलहाल ये दो मुख्य निर्णय लिए हैं। आगे भी मोक्ष धाम या इस क्षेत्र के विकास के लिए जो भी जरूरतें होंगी, मंडल उसके लिए निरंतर और समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव नंदलाल शर्मा सहित मंडल के कई अन्य गणमान्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

भेड खड्ड जोंटा क्षेत्र में फोरलेन सड़क काफी ऊंची उठ गई व परिसर नीचे रह गये क्षेत्रवासी परेशान