युवाओं को दिया नशे के के खिलाफ जागरूक होने का संदेश खेलों के माध्यम से

 युवाओं को दिया नशे के के खिलाफ जागरूक होने का संदेश खेलों के माध्यम से 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश की जाछ पंचायत मे शीतला माता यूथ क्लब मछी भवन द्वारा टप्पा ग्राउन्ड मे दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के फाइनल मुकाबले में विधायक नूरपुर रणबीर सिंह निक्का ने आज बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से युवाओं को दूर रहने का संदेश दियाl उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा नशे के खिलाफ समाज मे खासकर युवाओं को जागरूक करने के लिए कई प्रोग्राम जनहित में चलाए जा रहे हैं l प्रदेश में आजकल पंचायती राज संस्थाओं का चुनावी दौर चला है उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि ऐसे पदाधिकारी को चुने जो पंचायत को नशा मुक्त कर सके l उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आज पंचायत और शहरों में काफी लोग चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं l आधुनिक और तकनीकी युग में लोकतंत्र में हर युवा का हक है कि वह भारत के संविधान के तहत चुनाव लड़ सकता है लेकिन इस मामले में हमारी बेटिया भी पीछे नहीं है l इस अवसर पर युवाओं में खेल के प्रति उत्साह, अनुशासन और टीम भावना को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। ऐसे अवसर पर आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई एवं आयोजकों का सफल आयोजन के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक