गौ संरक्षण को लेकर गऊ सदन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गौ संरक्षण को लेकर गऊ सदन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


 पंचरूखी

 गौ सम्मान आह्वाहन अभियान के अंतर्गत आज में पितृ तर्पण परमार्थ गऊ सदन द्वारा तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पंडित दीप व्यास जी ब्यबस्थापक

पितृ तर्पण परमार्थ गऊ सदन बठाहन

 ने किया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रशासन के समक्ष गौवंश की सुरक्षा, देखभाल और गौ संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से रखा तथा इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान समय में गौवंश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई स्थानों पर आवारा गौवंश सड़कों पर घूमने के कारण दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है, वहीं कई बेसहारा पशु भूख-प्यास से परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। संस्था ने प्रशासन से आग्रह किया कि गौ सदनों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाए, गौवंश के लिए चारे-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा गौ संरक्षण के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।

पंडित लेखवराज व्यास 

 संरक्षक पितृ तर्पण परमार्थ गऊ सदन

  ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौ सेवा केवल धार्मिक कार्य ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा के लिए समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर कार्य करना चाहिए। संस्था ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में गौशालाओं की स्थिति को मजबूत किया जाए, गौ सदनों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए तथा अवैध गौ तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि गौवंश की सुरक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी व्यवस्था बनाई जाए और जरूरतमंद गौशालाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। इसके अतिरिक्त संस्था ने जनता से भी अपील की कि वे गौ सेवा के लिए आगे आएं और गौ संरक्षण अभियान में सहयोग दें।

इस दौरान पितृ तर्पण परमार्थ गऊ सदन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अभियान को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। तहसीलदार ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार