राजा का तालाब में नयी उड़ान फाउंडेशन ने बांटी स्टेशनरी, विद्यार्थियों के चेहरे खिले !

 राजा का तालाब में नयी उड़ान फाउंडेशन ने बांटी स्टेशनरी, विद्यार्थियों के चेहरे खिले !


भरमाड़ : राजेश कतनौरिया /

नई उड़ान फाउंडेशन द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजा का तालाब में आज स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाकर उनकी पढ़ाई में सहयोग प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

इस पुनीत कार्य में फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सैयंम धीमान के नेतृत्व में श्री अनिल धीमान, अभिनव चौधरी, ईशान एवं खागेश वैद्य ने विशेष योगदान दिया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखा जाएगा, ताकि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर