नगर निगम पालमपुर चुनाव, नामांकन के पहले दिन दो महिला प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

 नगर निगम पालमपुर चुनाव, नामांकन के पहले दिन दो महिला प्रत्याशियों ने भरे पर्चे


पालमपुर

नगर निगम पालमपुर के चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन आज दो महिला प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके तहत वार्ड नंबर 11 से किरना देवी और वार्ड नंबर 15 से लता देवी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।


एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी पालमपुर, डॉ. ओपी यादव ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 और 2 मई 2026 को भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद चुनाव आयोग के नियमानुसार आगामी चरणों को पूरा किया जाएगा। इसमें प्राप्त नामांकन पत्रों की छंटनी (स्क्रूटनी), नाम वापसी की प्रक्रिया और तत्पश्चात प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करना शामिल है।


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से चुनावों को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। डॉ. ओपी यादव ने स्थानीय जनता से लोकतंत्र के पर्व में बढ़ चढ़ कर भाग लेने और सहयोग की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार