शाहपुर: मनेई के तल माता मंदिर में देर रात चोरों की सेंधमारी,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

 शाहपुर: मनेई के तल माता मंदिर में देर रात चोरों की सेंधमारी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


दानपात्र और कमरे के ताले तोड़े

शाहपुर : जनक पटियाल /

पुलिस थाना शाहपुर के चंगर क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहां ग्राम पंचायत मनेई में स्थित सुप्रसिद्ध तल माता मंदिर को सोमवार देर रात शातिर चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार सहित अन्य दरवाजों के ताले तोड़कर लूटपाट की, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात जब पूरा क्षेत्र गहरी नींद में था, तब चोरों ने मंदिर परिसर में सेंधमारी की। शातिरों ने सबसे पहले मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा। अंदर प्रवेश करने के बाद चोरों ने माता के दानपात्र को अपना निशाना बनाया और उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ किया। इतना ही नहीं, चोरों ने मंदिर परिसर में बने कमरे का ताला भी तोड़ दिया और वहां भी सामान की तलाशी ली।चोरी की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में शातिर चोर मंदिर के भीतर ताले तोड़ते और चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। मंदिर कमेटी ने यह फुटेज पुलिस को सौंप दी है, जो मामले को सुलझाने में अहम कड़ी साबित हो सकती है।घटना का पता चलते ही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने तुरंत इसकी सूचना शाहपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए।

मंदिर कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। वहीं, पुलिस का कहना है कि वे चोरों के काफी करीब हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश