प्रदेश में पंचायती राज संस्था चुनावों का विगुल बजने से सियासी पार्टीयों की राजनीतिक गरमराई
प्रदेश में पंचायती राज संस्था चुनावों का बिगुल बजने से सियासी पार्टीयों की राजनीतिक गरमराई
(नूरपुर : विनय महाजन) नूरपुर हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव की आज हिमाचल में पंचायती राज संस्था चुनाव का विगुल बज गयाl राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अनिल खाची ने शेड्यूल तय करने के बाद एक प्रेस नोट में बताया कि प्रदेश की 3,754 पंचायतों में चुनाव होंगे। आनी और नग्गर की 2 पंचायतों का कार्यकाल 2027 में पूरा होने के कारण यहां अभी चुनाव नहीं होंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। पंचायत चुनाव में 50 लाख 79 हजार मतदाता मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे। 29 अप्रैल को अधिसूचना होगी। 7, 8 व 11 मई को नामांकन प्रक्रिया होगी। 12 मई को नामांकन जांच होगी। नाम वापस लेने का समय 14 व 15 मई को रहेगा। 26 मई को पहले चरण का मतदान, 28 मई को दूसरे और 30 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा। जिला उपायुक्त कार्यक्रम जारी करेंगे, जिसके आधार पर निश्चित होगा कि तीन चरणों में कहां-कहां कब-कब मतदान होगा। पंचायत और शहरी निकाय चुनाव पर लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है।प्रदेश में 5079048 मतदाताओं की संख्या है। इसमें पुरुष मतदाता 25,67,770, महिला मतदाता 2511249। प्रदेश में कुल 21,678 मतदान केंद्र स्थापित होंगे। प्रदेश में सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र 4587 मीटर में स्थापित किया गया है। इस बार पांच अलग अलग बेल्ट पेपर में वोट डाल सकेंगे। इसमें प्रधान के लिए हलका हरा बेलेट पेपर, उपप्रधान के लिए पीला बेलेट पेपर, पंचायत सदस्य को सफेद, पंचायत समिति को गुलाबी, जिला परिषद सदस्य के लिए हलका नीला बेलेट पेपर होगा। वहीं, मतदान के दिन वेतन के साथ अवकाश मिलेगा। इसके साथ ही जिला परिषद और पंचायत समिति की मतगणना 31 मई को होगी। नगर निगम चुनाव की मतगणना भी 31 मई को ही होगी। आचार संहिता लगने के बाद सरकार कोई भी नई घोषणा, नई भर्ती, नए टेंडर, ट्रांस, प्रमोशन, उद्घाटन-शिलान्यास इत्यादि नहीं कर पाएगी। प्रदेश की पंचायतों में करीब 51 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 50 हजार मतदाता भी शामिल हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें