जिला पुलिस नूरपुर की अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई से खनन माफिया में मचा हड़कम

  जिला पुलिस नूरपुर की अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई से खनन माफिया में मचा हड़कम 


नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर की अपनाई गई 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत बीती रात हिमाचल प्रदेश और पंजाब सीमा से जुडे हिमाचल क्षेत्र के कंडवाल इंदौरा और मण्ड क्षेत्रों में टीम द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नूरपुर और पुलिस थाना इंदौरा व नूरपुर की टीमों ने मौके पर उपस्थित रहकर दबिश दी और माइनिंग नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। इस मामले की जानकारी देते हुए वर्मा ने देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कुल 20 वाहनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई जिसका विवरण इस प्रकार है lथाना इंदौरा क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में की गई छापेमारी के दौरान इंदौरा और सीमावर्ती क्षेत्र में 17 भारी मल्टी-एक्सल ट्रकों को अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया गया। साथ ही, 01 ट्रैक्टर का नियमों के उल्लंघन हेतु मौके पर चालान किया गया। वही थाना नूरपुर क्षेत्र में नूरपुर पुलिस की टीम ने प्रभावी नाकाबंदी के दौरान 02 अन्य भारी ट्रकों को कब्जे में लेकर जब्त किया।इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 19 भारी वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। इन सभी वाहनों को खनन और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु माननीय अदालत भेजा जा रहा है जिनमे एक ट्रैक्टर का मौके पर ही चालान किया गया है। पुलिस जिला अधीक्षक वर्मा नूरपुर ने निर्देश दिए हैं कि जिला में प्राकृतिक संसाधनों की अवैध निकासी पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर गश्त और औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस का यह कड़ा रुख भविष्य में भी इसी प्रकार बना रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार