रैहन स्कूल में जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी गईं मुफ्त किताबें

 रैहन स्कूल में जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी गईं मुफ्त किताबें


ज्वाली 

कामरेड रामचंद्र राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी द्वारा योग्य एवं पात्र विद्यार्थियों को सहायता स्वरूप मुफ्त किताबें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।

जानकारी के अनुसार यह कमेटी स्कूल में कार्यरत अध्यापकों द्वारा संचालित की जाती है, जो पिछले करीब 10 वर्षों से लगातार इस सराहनीय कार्य को अंजाम दे रही है। हर वर्ष समिति द्वारा पढ़ाई में उत्कृष्ट, अनुशासित और जरूरतमंद विद्यार्थियों को लगभग 20 से 25 हजार रुपये की मुफ्त किताबें उपलब्ध करवाई जाती हैं।

इस समिति में प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सहित कुल 19 अध्यापक शामिल हैं, जबकि सचिव के रूप में प्रवक्ता (इतिहास) कुलबीर सिंह पठानिया इस कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं।

इस दौरान जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, उनमें कला संकाय से अभिषेक और भूमिका, वाणिज्य संकाय से जैस्मिन, अवंतिका और स्नेहा तथा विज्ञान संकाय से रुचि, अदिति और अर्पिता शामिल रहे।

विद्यालय प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों में न केवल पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी जाता है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर