दौहन्दी वार्ड में खुशी की लहर, रीता देवी बनीं भाजपा प्रत्याशी

 दौहन्दी वार्ड में खुशी की लहर, रीता देवी बनीं भाजपा प्रत्याशी


नेरचौक : अजय सूर्या /

भारतीय जनता पार्टी ने नेरचौक मंडल के अंतर्गत नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 15 दौहन्दी से रीता देवी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होने की खबर फैलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया।

घोषणा के तुरंत बाद रीता देवी के निवास पर समर्थकों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका स्वागत किया तथा आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां लोगों में खासा उत्साह नजर आया।

इस मौके पर रीता देवी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने विशेष रूप से राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर, पायल वैद्य, निहाल चंद शर्मा, इंद्र सिंह गांधी तथा अनिल शर्मा का धन्यवाद जताया।

रीता देवी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास, जनसेवा और जनता की समस्याओं का समाधान रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड की जनता उन्हें पूरा समर्थन देगी और पार्टी को मजबूत बनाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, दौहन्दी वार्ड से रीता देवी को प्रत्याशी बनाना भाजपा का एक रणनीतिक निर्णय माना जा रहा है। उनकी क्षेत्र में सक्रियता और मजबूत जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी को इस वार्ड में बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद