विकास पुरुष पंडित सुखराम का चतुर्वार्षिक श्राद्ध संपन्न, कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 विकास पुरुष पंडित सुखराम का चतुर्वार्षिक श्राद्ध संपन्न, कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


रिवालसर : अजय सूर्या /

संचार क्रांति के जनक और हिमाचल की राजनीति के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम का चतुर्वार्षिक श्राद्ध उनके पैतृक गांव में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, समर्थकों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनके सुपुत्र एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि चतुर्वार्षिक श्राद्ध, जिसे ‘चवरखा’ के नाम से भी जाना जाता है, पूरे विधि-विधान से संपन्न किया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्राद्ध समारोह में कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं और दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर अनिल शर्मा ने कहा कि पंडित सुखराम ने जीवनभर एक योद्धा की तरह काम किया और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में समय का सदुपयोग कर जनता के लिए कार्य करना ही उनके पिता की सबसे बड़ी सीख रही है। पंडित सुखराम को विकास पुरुष और संचार क्रांति के अग्रदूत के रूप में देशभर में याद किया जाता है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन शिमला में महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के चलते वे उपस्थित नहीं हो सके।

कार्यक्रम के अंत में अनिल शर्मा ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार