56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार
56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार
नूरपुर : विनय महाजन /
रामलीला के मंचन मे लगातार 56 वर्ष तक किसी एक किरदार की भूमिका निभाने का अनोखा रिकॉर्ड नूरपुर निवासी वार्ड नंबर 7 दर्शन कुमार चौधरी को जाता है जो राजा साहब दशहरा व रामलीला कमेटी के सबसे वरिष्ठ कलाकार हैं l उन्होंने इस बार नूरपुर की राजा साहब दशहरा कमेटी के तहत आयोजित होने वाली रामलीला में अंगद की भूमिका 56 वी वार निभाकर एक दुर्लभ रिकॉर्ड स्थापित किया हैl 75 वर्षीय दर्शन कुमार चौधरी जो नूरपुर शहर के नियाजपुर वार्ड 7 के निवासी हैं तथा यहीं पर साइकिल रिपेयर वह जनरल स्टोर चलाते हैंl उनके के द्वारा यह किरदार लगातार 56 वार निभाया गया है तथा खराब स्वास्थ्य भी आड़े नहीं आया l उनका कहना है कि अब वह इस किरदार को निभाने का कार्य अंतिम बार करने के साथ ही इससे मुक्त होने जा रहे हैंl राजा साहब दशहरा व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव महाजन व नूरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष नीति महाजन व समस्त नगर वासियों द्वारा दर्शन कुमार को इतने लंबे समय तक उक्त किरदार निभाने के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके दीर्घ जीवन की कामना की गई हैl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें