विधायक नीरज बोले—नगर परिषद पर कांग्रेस का ही रहेगा कब्जा, आपसी मतभेद जल्द होंगे दूर
विधायक नीरज बोले—नगर परिषद पर कांग्रेस का ही रहेगा कब्जा, आपसी मतभेद जल्द होंगे दूर
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
नगर परिषद चंबा में सियासी समीकरणों को लेकर हलचल तेज हो गई है। नगर परिषद के एक पार्षद द्वारा कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटनाक्रम के बीच विधायक नीरज ने मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया कि नगर परिषद चंबा पर कांग्रेस का ही कब्जा बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस का पलड़ा भारी है और पार्टी के भीतर चल रहे आपसी मतभेदों को भी जल्द दूर कर लिया जाएगा।
विधायक नीरज ने भरोसा जताया कि पार्टी कार्यकर्ता और पार्षद आपसी तालमेल के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक पार्षद के कांग्रेस छोड़ने से नगर परिषद में पार्टी की स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।
नगर परिषद चंबा में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आगामी दिनों में सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। अब सभी की निगाहें नगर परिषद के बदलते समीकरणों और पार्षदों के रुख पर टिकी हैं। हालांकि, विधायक नीरज ने कांग्रेस की स्थिति मजबूत होने का दावा करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी नगर परिषद में अपना कब्जा बनाए रखेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें