संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जल शक्ति विभाग सोलन ने करीब 900 के करीब उपभोक्ताओं को जारी किया नोटिस

चित्र
  जल शक्ति विभाग सोलन ने करीब 900 के करीब उपभोक्ताओं को जारी किया नोटिस   जल्द करवाए मीटर ठीक  सोलन शहर में एक ही पानी की दो अलग-अलग दरे सोलन / जल शक्ति विभाग ने करीब 900 उपभोक्ताओं को थमाया पानी का मीटर लगाने का नोटिस  सरकार के दिशा निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में लोगों को पानी का मीटर लगाना अनिवार्य है। जल शक्ति विभाग की सरकार के आदेशों का पालन सुनिश्चित करवाने में लगा है। जल शक्ति विभाग ने सोलन में करीब 900 उपभोक्ताओं को नोटिस थमाया है। व मीटर लगाने का आग्रह किया है। ताकि उनके पानी की खपत पता चल सके। इसके अलावा यदि कोई उपभोक्ता मीटर नहीं लगाया तो उसका 444 रुपये प्रतिमाह बिल आयेगा । जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव सोनी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी को शहरी क्षेत्रों में पानी की मीटर लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 900 के करीब उपभोक्ताओं को नोटिस दिये है ताकि सभी मीटर लगाये । उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के पास सोलन में करीब 3500 पानी के कनेक्शन है वहीं सभी में मीटर लगाना सुनिश्चित किया जा रहा है। 

मनाली लेह मार्ग तीसरे दिन भी बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध

चित्र
  मनाली लेह मार्ग तीसरे दिन भी बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध  ट्रक ड्राइवर खुले आसमान के नीचे खाना बनाने को मजबूर  मनाली : ओम बौद्ध / सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो गया है। अटल टनल के समीप धुंधी नामक स्थान में भूस्खलन के कारण सड़क धंस गई है। इससे अटल टनल होकर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इस मार्ग पर लेह कि ओर जा रहे सैकड़ों ट्रक फंस गए हैं। कुछ बड़े को वाहन रोहतांग दर्रा होकर भेजा जा रहा है। ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि इस मार्ग पर भी भूसखलन होने से रात के समय बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अति आवश्यक स्थिति में ही इस मार्ग पर यात्रा करें। धुंधी में सड़क अवरुद्ध हुए 24 घंटे से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक यातायात पूरी तरह से बहाल नहीं हुआ। सड़क पर क्रेट लगाने का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। और मैनुअली काम किया जा रहा है l इसके कारण मनाली की ओर से लेह की तरफ जाने वाले कई बड़े वाहन फंस गए हैं। जिन में सरकारी सीमेंट और सरिया लदा हुआ है जबकि लाहौल से विभिन्न मंडियों को भेजी ज...

मशीनें दानियों की, तेल लोगों का, कांग्रेसी अपने नाम बिल बनवाने के लिए लड़ रहे : जय राम ठाकुर

चित्र
मशीनें दानियों की, तेल लोगों का, कांग्रेसी अपने नाम बिल बनवाने के लिए लड़ रहे : जय राम ठाकुर  आपदा में अवसर की अजूबी कहानी लिख रहे हैं कांग्रेस के नेता चार दिन की कैबिनेट में संस्थान बंद, नौकरियां बंद के अलावा क्या है उपलब्धि शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि आपदा में अवसर का अजब खेल हमारे विधानसभा क्षेत्र में चल रहा है। आपदा से त्रस्त लोग सड़के बंद होने की वजह से अपने पैसे से सड़के खुलवा रहे हैं। जिसमें जेसीबी और एलएनटी मशीनें, दानी सज्जनों ने दी। उसमें तेल हम लोग मिलकर डलवा रहे हैं। जिससे रास्ते खुल सकें। लेकिन कांग्रेस के नेता जो सड़कें प्रभावितों के खर्चे पर खुल चुकी हैं उनका बिल अपने नाम पर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। कुछ नेता तो मुख्यमंत्री के खासम –खास हैं। इससे ज्यादा शर्म की और कोई बात नहीं हो सकती है। जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार पूरी तरीके से नाकाम है और सड़के खुलवाने में फेल है। इसके बाद हमने लोगों से अपील करके डीजल के खर्चे पर मशीन मांगी थी। दानी सज्जन अपनी जेसीबी औ...

बाबा कमलाहिया मंदिर में विकास कार्यों एवं आपदा प्रबंधन को लेकर विधायक धर्मपुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

चित्र
  बाबा कमलाहिया मंदिर में विकास कार्यों एवं आपदा प्रबंधन को लेकर विधायक धर्मपुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित धर्मपुर बाबा कमलाहिया मंदिर में चल रहे विकास कार्यों और हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण मंदिर परिसर में उत्पन्न हुई भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज यहां उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ने की। इस अवसर पर सरकारी व गैर-सरकारी सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बाबा कमलाहिया मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किलानुमा सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य आगामी एक वर्ष की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित सीढ़ियों की संख्या लगभग 400 होगी तथा इन सीढ़ियों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की मजबूत रेलिंग भी लगाई जाएगी। बैठक में अवगत करवाया गया कि भारी वर्षा के कारण मंदिर परिसर में हुए भूस्खलन से मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त हो गए ...

ज्वाली के देहर खड्ड में आये पानी के तेज बहाब में फंसे ट्रेक्टर को जेसीबी के माध्यम से निकाला,

चित्र
  ज्वाली के देहर खड्ड में आये पानी के तेज बहाब में फंसे ट्रेक्टर को जेसीबी के माध्यम से निकाला, फतेहपुर : वलजीत ठाकुर / आपको बता दें उपमंडल जवाली के तहत पड़ती खड्ड देहर में आये पानी के तेज बहाब में गुरुवार को एक ट्रेक्टर फंस गया. जिसे जेसीबी के माध्यम से निकाला गया. इसी बिषय पर गुरुवार करीब 11 बजे जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया गुरुवार सुबह अचानक खड्ड में आये पानी के तेज बहाब में एक ट्रेक्टर व साथ में 4 से 5 मजदूर फंस गए. बताया पानी में फंसे हुए मजदूरों को तो स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया तो वो ट्रेक्टर को निकालने के लिए जेसीबी मंगवाई गईं. जिसके माध्यम से ट्रेक्टर को बाहर निकाला गया. वहीं स्थानीय प्रशासन ने ट्रेक्टर चालकों से अपील की है कि बरसात के चलते खड्डो -नालों की रुख न करें

जीजीडीएसडी महाविद्यालय ने मनाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

चित्र
  जीजीडीएसडी महाविद्यालय ने मनाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लगाए विविध प्रजातियों के पौधे गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में पर्यावरण क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” अब पर आधारित एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान पर्यावरणीय जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं पर्यावरण असंतुलन का परिणाम हैं। ऐसे में प्रकृति संरक्षण हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है, जिसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल करके पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण क्लब की समन्वयक डॉ. उषा शर्मा एवं एनएसएस समन्वयक अरविंद कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महा...

ज्वाली के देहर खड्ड में आये पानी के तेज बहाब में फंसे ट्रेक्टर को जेसीबी के माध्यम से निकाला,

चित्र
  ज्वाली के देहर खड्ड में आये पानी के तेज बहाब में फंसे ट्रेक्टर को जेसीबी के माध्यम से निकाला, फतेहपुर : वलजीत ठाकुर / आपको बता दें उपमंडल जवाली के तहत पड़ती खड्ड देहर में आये पानी के तेज बहाब में गुरुवार को एक ट्रेक्टर फंस गया. जिसे जेसीबी के माध्यम से निकाला गया. इसी बिषय पर गुरुवार करीब 11 बजे जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया गुरुवार सुबह अचानक खड्ड में आये पानी के तेज बहाब में एक ट्रेक्टर व साथ में 4 से 5 मजदूर फंस गए. बताया पानी में फंसे हुए मजदूरों को तो स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया तो वो ट्रेक्टर को निकालने के लिए जेसीबी मंगवाई गईं. जिसके माध्यम से ट्रेक्टर को बाहर निकाला गया. वहीं स्थानीय प्रशासन ने ट्रेक्टर चालकों से अपील की है कि बरसात के चलते खड्डो -नालों की रुख न करें

बैजनाथ में एम-स्वस्थ हेल्थ क्लिनिक का शुभारंभ

चित्र
  बैजनाथ में एम-स्वस्थ हेल्थ क्लिनिक का शुभारंभ बैजनाथ एम-स्वस्थ के क्षेत्रीय प्रमुख अनूप पराशर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ में आज एम-स्वस्थ के एक नवीन हेल्थ क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। इस क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ एजीएम निशित कुमार ने किया।  उन्होंने बताया कि एम-स्वस्थ का मुख्य उद्देश्य बैंक के ग्राहकों सहित आम जनमानस को किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस क्लिनिक के माध्यम से बैजनाथ व आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कम दरों पर स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने बताया कि एम-स्वस्थ शीघ्र ही बरसर, कटराईं, अंब, फतेहपुर, ज्वाली, घुमारवीं और मंडी सहित हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी अपने क्लिनिक शुरू करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम में एम-स्वस्थ टीम से विनोद ठाकुर, गौरव पठानिया और अनीश ठाकुर, कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक और हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने भी भाग लिया। उपस्थित सभी अतिथियों ने इस प...

सूद सभा पालमपुर ने दिया बाढ़ राहत कोष में योगदान

चित्र
सूद सभा पालमपुर ने दिया बाढ़ राहत कोष में योगदान पालमपुर सूद सभा पालमपुर ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए मंडी जिले के सिराज व थुनाग क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से हुई क्षति की भरपाई हेतु ₹21,000 का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया। यह योगदान पालमपुर के माननीय विधायक श्री आशीष बुटेल के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर विधायक श्री बुटेल ने सूद सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आपदा से प्रभावित जरूरतमंदों के लिए निश्चित ही सहायक सिद्ध होगी। सभा द्वारा विधायक श्री बुटेल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें पालमपुर क्षेत्र में बढ़ती आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। ज्ञापन में सरकार से अनुरोध किया गया कि इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु उचित नीति बनाई जाए। सूद सभा ने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में प्रशासन द्वारा उठाए जाने वाले हर सकारात्मक कदम में वह सहयोग देने के लिए तत्पर रहेगी। इसके अतिरिक्त, सूद सभा के सदस्यों ने पालमपुर में एक ‘सूद भवन’ निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग भी रखी, जिससे मध्यवर्गीय और आर्थिक रूप से कम...

सक्रिय फील्ड तंत्र से ही सर्वांगीण विकास संभव - उपायुक्त

चित्र
  सक्रिय फील्ड तंत्र से ही सर्वांगीण विकास संभव - उपायुक्त डीसी ने फील्ड अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर लिया विकास कार्यों का जायजा  शिमला : गायत्री गर्ग / उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत तकलेच में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय फील्ड अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर जमीनी हालात की जानकारी प्राप्त की। वीडियो कॉन्फ्रेंस से उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर, तहसीलदार तकलेच, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, पंचायत प्रधान, ग्राम राजस्व अधिकारी तथा पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे। उपायुक्त ने कहा कि फील्ड अधिकारियों की सक्रियता और जिम्मेदारी के बिना विकास कार्यों की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पंचायत स्तर पर हो रहे सभी कार्यों का पूरा रिकॉर्ड संधारित करें और सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने पंचायत सचिव से मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, बावड़ियों के जीर्णोद्धार तथा पंच...

स्पीति की जनता के साथ साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी किया स्पीति में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से किया किनारा

चित्र
  स्पीति की जनता के साथ साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी किया स्पीति में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से किया किनारा  उदयपुर : ओम बौद्ध / 29 जुलाई को स्पीति कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी जय राम ठाकुर के खिलाफ बिना बजह जो विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाने की जो शर्मनाक हरकत की   कांग्रेस की इस हरकत की भाजपा उदयपुर मंडल कड़ी निंदा करता है l उदयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत ने बताया कि सत्ता में होते हुए भी स्पीति कांग्रेस भीड़ जुटाने में नाकामयाब रही   विरोध प्रदर्शन से स्पीति के जनता के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी किनारा किया। मज़बूरी में स्पीति कांग्रेस को भीड़ जुटाने के लिए दिहाड़ी देकर प्रवासी मजदूरों का सहारा लेना पड़ा जिसका प्रमाण तस्वीरों में साफ दिख रहा है। एक प्रवासी मज़दूर की पहचान साफ साफ की गई  विशेष सूत्रों से पता चला है कि और भी प्रवासी मज़दूर विरोध प्रदर्शन में शामिल थे जो कि कांग्रेस के झंडे के पीछे अपना चेहरा छुपा रहे थे लाहौल स्पीति में कांग्रेस के हालात इतने ख...

पालमपुर का आयुष कार्यालय जर्जर: स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट!

चित्र
  पालमपुर का आयुष कार्यालय जर्जर: स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट!  पालमपुर में आयुष विभाग का कार्यालय, जो कि उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य करता है, वर्तमान में अत्यंत जर्जर हालत में है। यह कार्यालय पालमपुर स्थित नच्छीर बंदला, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में स्थित है। प्राप्त तस्वीरों और वीडियो के अनुसार, इमारत की हालत बेहद खराब है, दीवारों पर काई जमी हुई है, और छत भी क्षतिग्रस्त दिख रही है। स्थानीय निवासियों और जानकारी के अनुसार, यह कार्यालय केवल एक इमारत नहीं, बल्कि आसपास के सभी स्थानीय आयुर्वेदिक अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन का केंद्र है। ऐसे में इसकी दयनीय स्थिति गंभीर चिंता का विषय बन गई है। एक ओर जहां हिमाचल प्रदेश सरकार आयुष और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर इसका केंद्रीय कार्यालय ही ऐसी उपेक्षा का शिकार है। इस जर्जर भवन से स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करना न केवल कर्मचारियों के लिए असुरक्षित है, बल्कि यह विभाग की कार्यप्रणाली पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यदि समय रहते...

गोजरा पंचायत प्रधान ने लगाए जल शक्ति विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप, पानी के टैंक के पास मरे मिले तीन बंदर ।

चित्र
  गोजरा पंचायत प्रधान ने लगाए जल शक्ति विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप, पानी के टैंक के पास मरे मिले तीन बंदर । लोगों को सता रहा संक्रमण का डर  मनाली : ओम बौद्ध / 2.25 करोड़ की लागत से जल शक्ति विभाग ने ग्राम पंचायत गोजरा के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया गया l दो लाख लीटर की क्षमता वाले टैंक में तीन फिल्टर टैंक व दो स्टोरेज टैंक बनाए गए हैं l इन टैंको के ऊपर किसी प्रकार की छत न होने से सारा पानी प्रदूषित हो रहा है l ग्राम पंचायत गोजरा द्वारा छत लगाने हेतू प्रस्ताव भी पारित कर जल शक्ति विभाग को दिया गया l मगर आज दिन तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है l ग्राम पंचायत गोजरा के प्रधान हुकम राम ने बताया कि बीते दिनों इस टैंक में छत या कोइ टैंक ढका न होने के कारण तीन बंदरों की टैंक में डूबने से मौत हो गई और अन्य जानवर भी इस टैंक के पानी को दूषित कर रहें हैं l स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इन टैंको को ढकने के लिए पंचायत से प्रस्ताव भी भेजे गए और मनाली विधायक भुवनेश्नर गौड के संज्ञान में भी बात लाई गई l मगर किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है ग्राम प्रधान ने बताया कि ...

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एस डी एम कार्यालय राजगढ़ में बैठक आयोजित। कार्यक्रम की रुप रेखा की गई तैयार।

चित्र
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एस डी एम कार्यालय राजगढ़ में बैठक आयोजित। कार्यक्रम की रुप रेखा की गई तैयार।  राजगढ़ के नेहरू ग्राउंड में आगामी 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह में आकर्षक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। यह निर्णय उपमंडलाधिकारी राजगढ़ राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि समारोह का शुभारंभ प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत पुलिस और स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक परेड निकाली जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं और लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह के तहत नशे के विरुद्ध जनजागरूकता के लिए 'रन अगेंस्ट ड्रग्स' मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण भी किया जाएगा।समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदार , बी डी ओ तपें...

संदिग्ध समझकर युवक से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  संदिग्ध समझकर युवक से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार सहारनपुर । थाना नानौता क्षेत्र के ग्राम ओलरा निवासी एक व्यक्ति ग्राम ठसका के पास घूम रहा था, जिसे संदिग्ध समझकर ग्राम ठसका निवासी सौरव, निखिल व अनिल ने पकड़कर मारपीट कर दी। हाथापाई के दौरान पीड़ित को हल्की चोटें भी आईं। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, थाना नानौता पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर पीड़ित का मेडिकल कराया और परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर ने मामले की जानकारी देते हुए आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे तो तत्काल 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें। कानून अपने हाथ में न लें, यह स्वयं के लिए और समाज के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

हत्या कर हाईवे पर फेंका गया शव? पुलिस जांच में जुटी

चित्र
हत्या कर हाईवे पर फेंका गया शव? पुलिस जांच में जुटी प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर अमानवीयता की हद: क्षत-विक्षत महिला का शव मिला, पहचान मुश्किल  कानपुर (उत्तर प्रदेश): प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा कस्बे के पास एक महिला का शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि हाईवे से गुजरने वाले वाहनों ने शव को देख कर भी नजरअंदाज किया और एक के बाद एक वाहन उसके ऊपर से गुजरते रहे। लगभग 200 मीटर तक सड़क पर मांस के लोथड़े बिखरे मिले। पुलिस को मौके से सिर्फ एक हाथ मिला, जिसमें पीतल की चूड़ी और गोदना (पीपीआरएन) अंकित था, जिससे यह माना जा रहा है कि शव किसी महिला का है। घटनास्थल से एक हवाई चप्पल भी बरामद की गई है। हादसा या हत्या? जांच दोनों एंगल से जारी प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़ी होगी, और रात भर तेज रफ्तार वाहनों के नीचे आती रही। लेकिन पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि महिला की पहले हत्य...

आज का राशिफल, जानिए किन राशियों पर आज बरसेगी लक्ष्मी कृपा

चित्र
आज का राशिफल, जानिए किन राशियों पर आज बरसेगी लक्ष्मी कृपा  मेष आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियाँ भी दिन के दूसरे भाग में दूर हो जाएँगी। कार्यस्थल पर आपकी छवि में सुधार आएगा। आज आपको धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, जिससे आपकी शाम रोमांटिक हो जाएगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला अटका हुआ है, तो आज आपको इस मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ संबंध भी मधुर रहेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें। वृष वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। अप्रत्याशित लाभ से प्रसन्नता होगी। अगर आप आज अपने परिवार वालों की सलाह मानकर काम करेंगे, तो आपको लाभ होगा। आज आपको व्यापार में लाभ होगा, आपका कोई रुका हुआ सामान आज मिलने से आपको खुशी होगी। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन सावधानी से चलाएँ। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 85% आपके प...

भाजपा ने जयराम ठाकुर का पुतला जलाने पर युवा कांग्रेस को घेरा: 'घटिया सोच, विकास पर ध्यान दें'

चित्र
  भाजपा ने जयराम ठाकुर का पुतला जलाने पर युवा कांग्रेस को घेरा: 'घटिया सोच, विकास पर ध्यान दें' काजा : ओम बौद्ध / भाजपा नेता रवि ठाकुर ने कहा कि मंगलवार स्पिती में युवा कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुतला जलाया गया जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिससे युवा कांग्रेस के साथ साथ जिसके इशारों पर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया उनकी घटिया सोच और कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लाहौल स्पीति इस कुकृत्य कार्य का पुरजोर विरोध करती है और कांग्रेस के लोगों को सलाह देती है कि ज़िले के विकास कार्य पूरी लाहौल स्पीति में जो कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े है उन पर ध्यान दें और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करें।

भारतीय युवा मुक्केबाज वरुण वालिया ने रचा इतिहास, विश्व मंच पर चमका हिमाचल का सितारा

चित्र
  भारतीय युवा मुक्केबाज वरुण वालिया ने रचा इतिहास, विश्व मंच पर चमका हिमाचल का सितारा मंडी : अजय सूर्या / उज़्बेकिस्तान में आयोजित विश्व युवा सवात चैंपियनशिप 2025 में भारत के युवा मुक्केबाज वरुण वालिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ वरुण न केवल भारत के पहले सवात विश्व युवा पदक विजेता बने, बल्कि उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत के मुक्केबाजी भविष्य की नई उम्मीदें भी जगाईं। वरुण वालिया हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के मलवाना गांव से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 48 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए दो मुकाबलों में जीत दर्ज की और कड़े संघर्ष में कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के लिए यह प्रतियोगिता भी ऐतिहासिक रही, क्योंकि टीम इंडिया का यह विश्व युवा सवाते चैंपियनशिप में पहला पदार्पण था। इस उपलब्धि पर बल्ह के लोकप्रिय विधायक इंद्र सिंह गांधी वरुण वालिया के घर पहुंचे और उन्हें टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने वरुण को बधाई देते हुए कहा कि "यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।" सवात ए...

स्पीति घाटी में नाबालिक लड़की का अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

चित्र
  स्पीति घाटी में नाबालिक लड़की का अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज  काजा : ओम बौद्ध / पुलिस स्टेशन काज़ा में एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत और प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का बयान धारा 183(1) बीएनएसएस-2023 के तहत वरिष्ठ न्यायालय द्वारा दर्ज किया गया है। संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत के लिए वरिष्ठ न्यायालय में पेश किया गया। वरिष्ठ न्यायालय ने संदिग्ध आरोपी को पांच दिनों की पुलिस हिरासत मंजूर की है, जो दो अगस्त को समाप्त होगी। मामले की जांच जारी है कार्यकारी पुलिस अधीक्षक रश्मि शर्मा ने बताया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। आरोपी के विरुद्ध 137 ( 2), 64,( 1),127,351 ( 2),61 (2) वीएन एस और 4 पोस्को एक्ट के अधीन मामला दर्जा किया गया है l

हिमाचल प्रदेश जल रक्षक संघ ने जताया सरकार का आभार, 1386 जल रक्षक हुए नियमित

चित्र
  हिमाचल प्रदेश जल रक्षक संघ ने जताया सरकार का आभार, 1386 जल रक्षक हुए नियमित मंडी : अजय सूर्या /  हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के माध्यम से कार्यरत जल रक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से अपनी नियमितीकरण की मांग कर रहे जल रक्षकों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार सरकार ने मान ली है। हाल ही में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 1386 जल रक्षकों को नियमित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिससे प्रदेशभर के जल रक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हिमाचल प्रदेश जल रक्षक संघ के अध्यक्ष जवालु राम ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, समस्त मंत्रिमंडल, विभागीय अधिकारियों और सरकार के सभी जिम्मेदार प्रतिनिधियों का तहे दिल से धन्यवाद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन जल रक्षकों के लिए सम्मान और स्थायित्व की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो वर्षों से कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। संघ अध्यक्ष जवालु राम ने विश्वास जताया कि सरकार जल रक्षकों की शेष मांगों को भी शीघ्र ही पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल एक अधिसूचना नहीं, बल्कि उन हजारों पर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: