एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कुल्लू डिपो का किया औचक निरीक्षण

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कुल्लू डिपो का किया औचक निरीक्षण 

कुल्लू (ओम बौद्ध)

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सोमवार को कुल्लू स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से संवाद किया और डिपो की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए एक सुधारात्मक कार्यशाला का भी आयोजन किया।

निरीक्षण के दौरान अजय वर्मा ने कर्मचारियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके लंबित देनदारियों व जन शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम कर्मचारियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देगा और उनके हितों की रक्षा हेतु सभी संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर कुल्लू डिपो की कार्यकुशलता, संसाधनों की स्थिति, मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध सेवाओं की समीक्षा की गई। अजय वर्मा ने सभी यूनियनों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और उनके सुझावों को गंभीरता से सुना।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिपो के कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी को एक सशक्त, जवाबदेह और जनोपयोगी संस्था के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। अंत में अजय वर्मा ने कहा, “कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना ही संगठन की प्रगति का मूलमंत्र है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा