पालमपुर पंचरुखी की आशवी धीमान को दो दिनों में मिले तीन नेशनल अवार्ड

 पालमपुर पंचरुखी की आशवी धीमान को दो दिनों में मिले तीन नेशनल अवार्ड 


 1)वंदे मातरम नेशनल हॉनर अवार्ड 2025 

  2)सत्यमेव जयते नेशनल ऑनर अवार्ड 2025 

  3)बाल गंगाधर तिलक अवार्ड 2025 

पालमपुर : केवल कृष्ण /

         पालमपुर पंचरुखी की आशवी धीमान को दो दिनों में तीन नेशनल अवार्ड मिले हैं यह अवार्ड 22 जुलाई को नेशनल फ्लैग दिवस पर दिए गए हैं एक अवॉर्ड नेशनल फ्लैग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आशवी को दिया गया है और दूसरा अवार्ड सत्यमेव जयते राष्ट्रीय गौरव फाउंडेशन द्वारा दिया गया है और तीसरा अवार्ड आशवी को 23 जुलाई को द ग्रीन भारत टाइम फाउंडेशन द्वारा बाल गंगाधर तिलक जी के जन्म दिवस पर दिया गया है यह अवार्ड आशवी को अपनी हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिए गए हैं आशवी अपने हिमाचल की संस्कृति को अपने हिमाचल और हिमाचल के बाहर अपने डांस और मॉडलिंग के माध्यम से प्रमोट करती है 

      आशवी को 12 अगस्त को हरियाणा में समाचार क्यारी मीडिया समूह द्वारा राष्ट्र गौरव अवॉर्ड 2025 से भी सम्मानित किया जाना है आशवी को 15 अगस्त को दिल्ली में भी बाय बाय एस फाउंडेशन संस्था द्वारा राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025 से भी सम्मानित किया जाना है यह हिमाचल और हिमाचल वासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है यह बच्ची छोटी सी उम्र में अपने हिमाचल के लिए इतना काम कर रही है आशवी मात्र 7 साल की है आशवी पालमपुर के केंद्रीय विद्यालय में दूसरी कक्षा की छात्रा है आशवी 14 महीनो में 70 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम कर चुकी है आशवी यह अवार्ड प्राप्त करके बहुत खुश है आशवी ने सभी छोटे-बड़े बच्चों को संदेश दिया है की सभी नशे से दूर रहे अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान दें और अपनी पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देते रहें आशवी ने यह पुरस्कार अपने माता-पिता अपने गुरुओं और अपने हिमाचल वासियों को समर्पित किए हैं आशवी ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि मैं ऐसे ही आगे भी अपने हिमाचल के लिए दिन-रात लगन से काम करती रहूंगी 

      आशवी और आशवी के माता-पिता ने नेशनल फ्लैग फाउंडेशन , राष्ट्र गौरव फाऊंडेशन , द ग्रीन भारत टाइम फाउंडेशन संस्था के संस्थापक और उनकी समस्त टीम का दिल से धन्यवाद किया है जिन्होंने हमें और हमारी छोटी बच्ची को इतना बड़ा मान सम्मान दिया धन्यवाद

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित