पतलीकूहल शिव मंदिर में भव्य जागरण सम्पन्न, पूर्व मंत्री ठाकुर गोविंद सिंह रहे मुख्य अतिथि

पतलीकूहल शिव मंदिर में भव्य जागरण सम्पन्न, पूर्व मंत्री ठाकुर गोविंद सिंह रहे मुख्य अतिथि

कुल्लू समाचार


कुल्लू(ब्यूरो):- शनिवार रात पतलीकूहल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला जागरण समिति द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर गोविंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति संगीत के माध्यम से रात्रि भर भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। ठाकुर गोविंद सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि, "ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सांस्कृतिक चेतना एवं एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। महिलाओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत सराहनीय है।"

कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर