जसूर-देहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नगरोटा सूरियां निवासी हार्दिक की गई जान

गारन में बस-कार की टक्कर में घायल कार चालक ने टांडा में तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक की लहर

जसूर-देहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नगरोटा सूरियां निवासी हार्दिक की गई जान 


सोमवार को जसूर-देहरा मार्ग पर गारन के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल हुए कार चालक ने इलाज के दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हार्दिक निवासी नगरोटा सूरियां के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हार्दिक सोमवार को जसूर से नगरोटा सूरियां की ओर अपनी कार से लौट रहा था। इसी दौरान गारन में उसकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक निजी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हार्दिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मंगलवार सुबह 11 बजे मृतक के साथियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हार्दिक अपने परिवार का होनहार युवक था और उसका यूं चले जाना सभी के लिए गहरा आघात है। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली, पूरे नगरोटा सूरियां व आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग भारी मन से मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया