सावन के तीसरे सोमवार पर साईं गार्डन नाग मंदिर में खीर प्रसाद भंडारा आयोजित

सावन के तीसरे सोमवार पर साईं गार्डन नाग मंदिर में खीर प्रसाद भंडारा आयोजित



पालमपुर (ब्यूरो):- पालमपुर के समीपवर्ती गांव साईं गार्डन स्थित नाग मंदिर में सावन मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खीर प्रसाद का भंडारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ और उनके प्रिय नाग देवता को खीर प्रसाद अर्पित कर की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान से समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

इस पुण्य कार्य में नाग मंदिर कमेटी के सक्रिय सदस्य नरेंद्र ठाकुर, डॉक्टर राजेश महाजन, सुभाष कपूर, रघु परमार, बबीत ठाकुर, कर्ण भाटिया, इंद्रपाल, संतोष ठाकुर, सन्नी कपूर सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

भंडारे के आयोजन में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर से सभी का आभार प्रकट किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग