केंद्रीय विद्यालय संधोल के रूप में हिमाचल को मोदी सरकार एक और तोहफ़ा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय विद्यालय संधोल के रूप में हिमाचल को मोदी सरकार एक और तोहफ़ा: अनुराग सिंह ठाकुर


  पालमपुर : केवल कृष्ण /

 हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद  अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर विधानसभा के संधोल में केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन को हिमाचल प्रदेश को मोदी सरकार द्वारा दिया गया एक और तोहफ़ा बताते हुए इसके लिए छात्रों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान का आभार प्रकट किया है।

 अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हिमाचल प्रदेश को सौग़ातें देने में कभी कोई कमी नहीं रखी। यह हर्ष का विषय है कि आज मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर विधानसभा के संधोल में केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर है। पूर्व में केवी संधोल के स्थायी भवन के निर्माण की आधारशिला भारत सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री,  धर्मेंद्र प्रधान के साथ मैंने 20-06-2022 को रखी थी और केन्द्रीय विद्यालय संधोल के ए टाइप भवन के निर्माण के लिए 2644.11 लाख रुपये की स्वीकृति कराई थी। केन्द्रीय विद्यालय संधोल हर साल कक्षा 10 और 12 में गुणवत्तापूर्ण परिणाम दे रहा है। अच्छी शिक्षा ही राष्ट्रनिर्माण की प्रथम सीढ़ी है। छात्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होती है। अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में छात्रों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मैं सदा ही प्रयासरत रहा हूँ, और यह हर्ष का विषय है कि केवी संधोल का भव्य उद्घाटन माननीय शिक्षा मंत्री जी के कर कमलों से हुआ है। मैं इसके लिये आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व शिक्षा मंत्री माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी का आभार प्रकट करता हूँ”

आगे बोलते हुए  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” हमारे सभी युवाओं को एक साथ आकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन के अनुरूप 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। पिछले वर्ष आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने आज हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा स्थित नादौन और स्लोह में 2 केंद्रीय विद्यालयों की सौगात दी थी। प्रधानमंत्री जी ने लगभग 38 करोड़ की लागत से बने इन नए भवनों का उद्घाटन कर उन्हें आम जनमानस को समर्पित किया था। केंद्रीय विद्यालय नादौन की शुरुआत 1996 में हुई थी पर इसे अपना भवन 28 वर्षों बाद मोदी सरकार ने दिया है। मैं इसके आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ। हम नादौन से मात्र 1 घंटे की दूरी पर देहरा में भी 500 करोड़ की लागत से केंद्रीय विश्वविद्यालय बना रहे हैं। अब हमारे क्षेत्र के बच्चे अपने घर पर ही केंद्रीय विद्यालय से पढ़ कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ सकते हैं। नादौन व सलोह के साथ नलेटी, घुमारवीं, बंगाणा, धर्मपुर व संधोल को लेकर हमीरपुर में कुल 6 केंद्रीय विद्यालय हो चुके हैं। हमने ऐसे हीं हमीरपुर एनआईटी और स्लोह में ही ट्रिपल आईटी भी बनाया है। पहले हमारे यहां मेडिकल कॉलेज नहीं थे। मैंने आपकी आवाज उठाकर हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज और बिलासपुर में एम्स बनवाया। इसके अलावा कई आईटीआई भी बनाए गए हैं। मैं यही चाहता हूं की हमारे युवा साथी अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़ें”

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित