कंडवाल में आयुष ग्राम मेला व निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 286 मरीजों की जांच
कंडवाल में आयुष ग्राम मेला व निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 286 मरीजों की जांच
प्रदेश के आयुष विभाग द्वारा कंडवाल में आयुष ग्राम मेलेके शिविर में विधायक रणवीर सिंह निक्का मुख्य अतिथि के तौर पर आऐ सरकारी कार्यक्रम में
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के आयुष विभाग द्वारा आज कंडवाल में आयुष ग्राम मेले एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम के दौरान कुल 286 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए निःशुल्क रक्त जांच (ब्लड टेस्ट) भी किए गए।इस मेले में औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसके माध्यम से लोगों को औषधीय पौधों के महत्व और उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही 150 औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि लोग इन्हें अपने घरों में लगाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।
इस चिकित्सा शिविर में त्वचा रोग, आयुर्वेद, होम्योपैथी, स्त्री रोग तथा पंचकर्म विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा आयुर्वेद एवं अन्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाना था।इस कार्यक्रम में नूरपुर के भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शिरकत की। इस अवसर पर निक्का ने अपने संबोधन में कहा कि कंडवाल पंचायत को आयुष विभाग ने 1 साल के लिए अडॉप्ट किया है। उन्होंने कहा की 24
घंटे क्षेत्र को डाक्टर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेंगे। हर माह 2 निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाएं जायेंगे जिसमें लोगों की जीवन शैली को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए योगा व आयुर्वेद के माध्यम से अवगत कराया जायेगा। इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मोके पर पंचायत प्रधान नरेंद्र, एसडीएमओ नूरपुर डा रवि कुमार, डा राजेश शर्मा, डा अनुपमा, डा संजीव कुमार, डा सोनिया, डा विनय कुमार, डा सन्नी, डा भूपिंदर सिंह, डा दीपिका, डा नेहा, डा पुनीत, डा शीतल, डा मोनिका आदि लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें