एचआरटीसी केलांग के नाम से विख्यात सोशल मीडिया पेज को बंद करने की मांग, निजी बस संचालकों ने लगाए गंभीर आरोप
एचआरटीसी केलांग के नाम से विख्यात सोशल मीडिया पेज को बंद करने की मांग, निजी बस संचालकों ने लगाए गंभीर आरोप
मंडी : अजय सूर्या /
निजी बस संचालकों ने एचआरटीसी केलांग नाम से चल रहे सोशल मीडिया के फेसबुक पेज को बंद करने की मांग उठाई है। निजी बस संचालकों ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कि इस पेज के माध्यम से निजी बसों के खिलाफ भ्रामक वीडियो और संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे एचआरटीसी और निजी बस संचालकों के बीच तनाव का माहौल बन रहा है।कनिका बस सर्विस के संचालक पंकज महाजन, अंजली बस सर्विस से चमनलाल और अनुज बस सर्विस से डोला राम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एचआरटीसी केलांग नाम से चलाया जा रहा फेसबुक पेज किसी अधिकृत संस्था का नहीं है और इस पेज को एचआरटीसी में बतौर चालक के रूप में कार्यरत चला रहा है।बस संचालकों ने कहा कि सरकार या एचआरटीसी की ओर से उसे इस तरह का कोई अधिकृत पेज चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद वह फेसबुक पर निजी बसों के खिलाफ वीडियो और पोस्ट डालकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में कई बार आरएम और डीएम को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बस संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आरएम और डीएम को लीगल नोटिस जारी करेंगे।
बाइट - पंकज महाजन, निजी बस संचालक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें