अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस का संयुक्त रूप से होगा आयोजन-उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस का संयुक्त रूप से होगा आयोजन-उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी को लेकर हेरिटेज वॉक होगी आयोजित


ऐतिहासिक अखंड चंडी महल के दरबार हाल में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तथा चंबा दिवस के उपलक्ष पर 8 मार्च को जिला मुख्यालय चंबा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज बचत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि चंबा रियासत के भारत में विलय तथा वर्ष 1948 में नागरिक प्रशासन के पहले उपायुक्त द्वारा कार्यभार संभालने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के उपलक्ष्य में 8 मार्च को चंबा डे तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को संयुक्त रूप से मनाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8.30 बजे भूरी सिंह संग्रहालय से की जाएगी। इसके उपरांत चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित करवाने के उद्देश्य से एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को चंबा के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों तथा सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जाएगा। यह भ्रमण एक गाइडेड टूर के रूप में आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ मार्गदर्शक प्रतिभागियों को चंबा के समृद्ध इतिहास की जानकारी देंगे।

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि हेरिटेज वॉक के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक अखंड चंडी महल के दरबार हॉल में किया जाएगा। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों तथा शिल्पकारों- दस्तकारों द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे । इनमें आशा- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी।

इस दौरान जिला चंबा से संबंध रखने वाली विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की निरंतरता में आगामी सप्ताह के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में तीन विशेष व्याख्यान सत्र भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें जिला चंबा की विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर चुकी महिलाएं छात्राओं के साथ संवाद करेंगी।

इसके साथ दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में आने वाली छात्राओं को भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी चंबा निवासियों, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। 

इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा सहित प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग