सिविल अस्पताल नूरपुर से दो विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले जनसमूह ने आदेश रद्द करने की मांग
सिविल अस्पताल नूरपुर से दो विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले जनसमूह ने आदेश रद्द करने की मांग
नूरपुर : विनय महाजन /
सिविल अस्पताल नूरपुर से दो विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस फैसले के विरोध में क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार से तबादला आदेश रद्द करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन डॉक्टरों को यथावत नूरपुर में ही सेवाएं देने का मौका दिया जाना चाहिए।
इस मामले में आँशु कोरला सामाजिक सेवक व कुछ सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने व नूरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार ने सरकार से अपील की है कि अस्पताल में खाली पड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों को जल्द भरा जाए और वर्तमान में कार्यरत फिजिशियन व स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले रद्द किए जाएं क्योंकि पंजाब की सीमा से सटा नूरपुर के नागरिक अस्पताल में अक्सर रोगियों की भरमार काफी अधिक रहती हैl बुद्धिजीवी वर्ग का इस मामले में कहना है कि सिविल हस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ सहित 10 डॉक्टरों के पद रिक्त चल रहे हैl बुद्धिजीवी वर्ग का सरकार से आग्रह किया है कि लोगों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए इन तबादलों पर पुनर्विचार किया जाए।वही सिविल नागरिक अस्पताल में शिशु डॉक्टर की पोस्ट काफी समय से शिशु विशेषज्ञ की सेवानिवृत्ति के बाद खाली चली है और अभी तक उसको भरा नही गयाl सरकार की राह देखते देखते अब क्षेत्र वासियों की आंखें भी थक गई है की क्या मुख्यमंत्री इस पर गौर करेंगे? इस मामले में कुछहोल सेल व परचून दवाई विक्रेताओं ने भी सरकार से आग्रह किया है इस मामले में गौर किया जाएl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें