राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने गत रात्रि बेंगलुरू पहॅुंचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा उपाध्यक्ष भी साथ।
राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने गत रात्रि बेंगलुरू पहॅुंचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, विधान सभा उपाध्यक्ष भी साथ। बेंगलुरू हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन में भाग लेने गत रात्रि करीब 9:00 बजे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू पहुँचे। इस सम्मेलन में भाग लेने विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा तथा विधान सभा सचिवालय के तीन वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ बेंगलुरू पहुँचे हैं। गौरतलब है कि इसका मुख्य आयोजन कर्नाटक विधान सभा द्वारा कर्नाटक विधान भवन (विधान सौध) तथा होटल दी ताज वेस्ट ऐण्ड में 11 से 13 सितम्बर, 2025 तक किया जा रहा है। पठानियां का बेंगलुरू एयरपोर्ट पर तैनात कर्नाटक सरकार के अधिकारियों द्वारा परम्परागत स्वागत किया गया। आज कर्नाटक विधान सौध में सम्मेलन का भव्य उद्वघाटन समारोह आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के चेयरमैन एवं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा दीप प्रज्जलवित कर किया गया। इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमं...