वित्तीय साक्षरता शिविर में बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

 वित्तीय साक्षरता शिविर में बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए सस्ते ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने पर दिया जोर


नूरपुर : विनय महाजन /

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की चौगान शाखा के तत्वावधान में ग्राम टूंड में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बैंक के उपशाखा प्रबंधक महेश पठानिया ने की। इस दौरान ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में ग्रामीणों को एटीएम के उपयोग, नया बैंक खाता खोलने, कृषि कार्ड बनवाने तथा बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये में दो लाख रुपये के बीमा का लाभ उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। महेश पठानिया ने बताया कि महिलाएं बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों को सस्ती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा वित्तीय जागरूकता के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर ग्राम टूंड की महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

डॉ. शिव कुमार मेमोरियल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन